फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   When our minds met, the differences went away.

Agra News: मिल गए मन तो दूर हो गई अनबन

Sat, 06 Apr 2024 05:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 06 Apr 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
When our minds met, the differences went away.
मिल गए मन तो दूर हो गई अनबन
विज्ञापन


दो दंपती समझौते के बाद विदा किए गए



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को दंपती के विवादों की सुनवाई हुई। पहले से सूचीबद्ध 34 फाइलों में दंपती के विवादों को सुना गया। सुनवाई के दौरान दो दंपती में समझौता हो गया। दोनों दंपती एक साथ रहने को राजी हो गए। उनके द्वारा समझौता होने की बात लिखकर देने पर उनको केंद्र से ही विदा कर दिया गया।

थाना किशनी के नैगवां के रहने वाले अजीत सिंह चौहान पुत्र नृपेंद्र सिंह की शादी निर्मला देवी पुत्री वीरेंद्र सिंह निवासी उदी मोड़ थाना बढ़पुरा जिला इटावा के साथ 29 जून 1991 को हुई थी। दंपती एक महीने से अलग रह रहे थे। संगीता पुत्री मौजीराम निवासी ग्राम रठेरा थाना दन्नाहार की शादी हरिओम पुत्र भवलेश निवासी पिडसरा थाना अरांव जिला फिरोजाबाद के साथ पांच वर्ष पूर्व हुई थी। दंपती पांच महीने से अलग-अलग रह रहे थे।
विज्ञापन


संगीता और निर्मला ने एसपी से शिकायत की। ससुराल के लोगों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। एसपी ने उनके विवाद में समझौता कराने के लिए शिकायतों को परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया। शनिवार को दंपती आमने-सामने बैठे तो उनके बीच समझौता हो गया। दंपती एक साथ रहने को राजी हो गए। उनको केंद्र से ही विदा कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक हेमलता, काउंसलर आराधना गुप्ता, रामकिशन यादव, मुजम्मिल मिर्जा, मंजूषा चौहान, मनोरमा सिंह, सरिता जैन, ममता चौहान, कल्यान सिंह, कुसुम चाहर, मीनू मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed