{"_id":"691a0c07be74c1601901b6d9","slug":"when-i-was-handcuffed-i-remembered-my-love-now-the-rounds-will-be-taken-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-148944-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: लगी हथकड़ी तो याद आया प्यार, अब होंगे फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: लगी हथकड़ी तो याद आया प्यार, अब होंगे फेरे
Sun, 16 Nov 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। पहले साथ जीने मरने के वादे और सरकारी नौकरी लगने के बाद शादी से इन्कार करने वाले युवक को हथकड़ी लगते ही प्यार याद आ गया।
दोनों के परिजन भी राजी हो गए। मिशन शक्ति अभियान के नोडल अधिकारी एसपी ग्रामीण ने बताया कि जल्द ही दोनों सात फेरे लेंगे।
मामला थाना दन्नाहार क्षेत्र के युवक का है। युवक ने कस्बे की ही रहने वाली युवती के साथ प्यार में साथ जीने मरने की कसम खाई। इस बीच लड़के की सरकारी नौकरी लग गई। अब उसके मिजाज बदल गए थे, युवती ने शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। मिशन शक्ति केंद्र पर शिकायत लेकर पहुंची युवती ने युवक पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने पहले बातचीत से हल निकालने का प्रयास किया। युवक नहीं माना तो युवती की शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जेल में दो दिन भी ठीक से नहीं कट पाए कि युवक को प्यार याद आ गया।
परिजन ने मिशन शक्ति अभियान के नोडल एसपी ग्रामीण राहुल मिठास के समक्ष पेश होकर सारी घटना बताई। युवती भी अधिकारी के समक्ष पेश हुई और शादी के फैसले पर सहमति जताई। इसके बाद कानून प्रक्रिया के तहत युवक जेल से बाहर आया, जल्द ही युवक-युवती अब शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। एसपी ग्रामीण ने बताया कि अक्सर मुकदमे दर्ज होने से रिश्ते टूटते हैं। मिशन शक्ति के तहत टूटे रिश्तों को तोड़ना नहीं बल्कि जोड़ना भी हमारा मिशन है। जो रिश्ते आपसी सहमति से जुड़ सकते हैं, उनको जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जाते हैं।