{"_id":"6749b9abc7077740490dc489","slug":"when-asked-to-vacate-the-building-they-uprooted-wiring-and-broke-tiles-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-127878-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भवन खाली कराने को कहा तो उखाड़ ले गए वायरिंग, टाइल्स तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भवन खाली कराने को कहा तो उखाड़ ले गए वायरिंग, टाइल्स तोड़े
Fri, 29 Nov 2024 06:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 29 Nov 2024 06:25 PM IST
विज्ञापन
- वीडियो वायरल होने के बाद सीएमएस ने दिए जांच के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिला अस्पताल के एक सरकारी भवन में अवैध रूप से रह रहे एक कर्मचारी से जब भवन खाली कराने के लिए कहा गया तो वह भवन में लगी बिजली की वायरिंग ही उखाड़ ले गया। यही नहीं टाइल्स भी तोड़ दिए गए और शौचालय को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। वीडियो वायरल हुआ तो सीएमएस ने जांच के आदेश दिए है।
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में सी टाइप का भवन पूर्व में यहां तैनात रहे वरिष्ठ लिपिक अनिरुद्ध मिश्रा के नाम से जारी किया गया था। अनिरुद्ध मिश्रा के सेवानिवृत्त होने के बाद यह भवन क्षय रोग अस्पताल में तैनात एक्सरे टेक्नीशियन अंकुर मिश्रा के नाम से जारी कर दिया गया। भवन में अंकुर मिश्रा की जगह पर क्षय रोग विभाग में तैनात एक अन्य संविदा कर्मचारी निवास कर रहा था।
पोस्टमार्टम हाउस पर पर तैनात फार्मासिस्ट धीर सिंह ने भवन के लिए आवेदन किया तो संविदा कर्मचारी को भवन खाली करने के आदेश दिए गए। संविदा कर्मचारी ने भवन को खाली तो कर दिया लेकिन भवन खाली करने से पहले उसकी वायरिंग उखाड़ दी गई। भवन के बाथरूम और अन्य स्थानों पर लगे टाइल्स तोड़ दिए गए। यही नहीं शौचालय को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। तोड़फोड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। जानकारी सीएमएस डॉ. मदनलाल को मिली तो उन्होंने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
वीडियो के संबंध में जानकारी मिली है। भवन की जांच कराई जाएगी। सरकारी सामान में जो भी नुकसान किया गया है उसकी भरपाई संबंधित कर्मचारी से कराई जाएगी।
डाॅ. मदनलाल, सीएमएस