{"_id":"660ee72cde5f833fce0119e9","slug":"wheat-procurement-started-after-35-days-farmers-welcomed-with-garlands-kasganj-news-c-174-1-sagr1039-115410-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 35 दिन बाद गेहूं खरीद शुरू, माला पहनाकर किसानों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 35 दिन बाद गेहूं खरीद शुरू, माला पहनाकर किसानों का स्वागत
विज्ञापन
मैनपुरी। गेहूं खरीदने के लिए बनाए गए सरकारी खरीद केंद्रों पर 35 दिन बाद पहली बार किसानों का गेहूं खरीदा गया। किसानों को सरकारी खरीद केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी नवीन मंडी स्थित खरीद केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने गेहूं बेचने आए किसान का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
गेहूं की सरकारी खरीद के लिए जिले में चार एजेंसियों ने 73 खरीद केंद्र बनाए हैं। एक मार्च से खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू होनी थी। लेकिन 34 दिन तक किसी केंद्र पर कोई भी किसान गेहूं बेचने के लिए नहीं पहुंचा। 35 वें दिन नवीन मंडी में बनाए गए आरएफसी के दोनों खरीद केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसान पहुंचे। एक केंद्र पर अलकेश निवासी औडेंय मंडल ने 16.50 क्विंटल तथा दूसरे केंद्र पर रामकुमार निवासी खरगजीतनगर ने 7.50 क्विंटल गेहूं बेचा। किसानों के खरीद केंद्रों पर गेहूं बेचने की जानकारी मिलते ही जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी उदित नारायण खरीद केंद्र पहुंचे। उन्होंने गेहूं बेचने आए किसानों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।