फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wheat procurement centres are deserted due to high market prices, with only 1,300 quintals purchased so far at the Achhnera grain market.

Agra News: बाजार में ऊंचे दाम मिलने से गेहूं क्रय केंद्रों पर सन्नाटा, अछनेरा गल्ला मंडी में अब तक मात्र 1300 कुंतल खरीद

Thu, 23 Apr 2026 12:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement centres are deserted due to high market prices, with only 1,300 quintals purchased so far at the Achhnera grain market.
अछनेरा। गल्ला मंडी स्थित सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर इस बार किसानों की आवक काफी कम है। इसका मुख्य कारण खुले बाजार में गेहूं के दाम सरकारी समर्थन मूल्य से अधिक होना है। मंडी में अब तक केवल 34 किसानों से लगभग 1300 कुंतल गेहूं की ही खरीद हो सकी है।
विज्ञापन

केंद्र के प्रभारी के अनुसार, बाजार में गेहूं का भाव करीब 2500 रुपये प्रति कुंतल चल रहा है, जिससे किसान केंद्रों पर कम रुचि ले रहे हैं। हालांकि, केंद्रों पर बारदाना और पेयजल जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं और 24 घंटे के भीतर भुगतान भी किया जा रहा है। किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग की टीमें अब गांव-गांव जाकर संपर्क कर रही हैं। वहीं पिनाहट कस्बा स्थित राजकीय गेहूं क्रय केंद्र पर 145 कुंतल गेहूं की खरीद की गई। केंद्र प्रभारी ब्रजेश कुमार वर्मा ने बताया कि केंद्र पर निर्धारित मानकों के अनुसार किसानों से गेहूं की खरीद की जा रही है। केंद्र पर 15 जून तक गेहूं खरीद की प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed