फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wheat crop damaged due to rain and storm in uttar pradesh

कुदरत ने बिगाड़ा गेहूं का रंग, भुगत रहा मेहनतकश किसान, बेचने में आ रही दिक्कत

Tue, 30 Apr 2019 01:11 PM IST
मुकेश कुमार पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा
पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Apr 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
wheat crop damaged due to rain and storm in uttar pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इस बार भी आंधी-बरसात ने गेहूं को काफी नुकसान पहुंचाया है। अंधड़ से खेतों में खड़ा गेहूं गिर गया था, जबकि कटा गेहूं भीग गया। इससे कई जगह गेहूं के दाने का रंग बदल गया है तो कहीं दाना टूटा और सिकुड़ा है। प्रदेश में 20 जिलों का गेहूं खरीद के मानकों पर फेल हो रहा है। 
विज्ञापन


एफसीआई वाले गेहूं को लेने में आनाकानी कर रहे हैं। ऐसे में खरीद एजेंसियों ने भी हाथ खड़े करने शुरू कर दिए हैं। उनका कहना है कि जब गेहूं का केंद्रों से उठान ही नहीं होगा तो वह खरीदकर कहां ले जाएंगे। खरीद ठप होने से किसान मारे-मारे फिर रहे हैं। कुदरत के इसी कहर का खामियाजा किसान भुगत रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश में एक अप्रैल से गेहूं खरीद सत्र शुरू हो गया है। प्रदेश में 6000 सेंटर खोले गए हैं। मथुरा जिले में 85 केंद्र हैं। इस बार गेहूं की पैदावार तो अच्छी रही लेकिन कई जिलों में आंधी-तूफान के कारण गेहूं का दाना बिगड़ गया है। खेतों में पड़े कटे गेहूं पर पानी गिर जाने से दाना काला भी पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तना ही नहीं जब गेहूं की निकासी हुई तो गेहूं का दाना टूट भी गया है। कुदरत के इसी कहर का खामियाजा किसान भुगत रहा है। इस गेहूं को एफसीआई ने खरीद के मानकों पर फेल करना साबित कर दिया है। 

खरीद केंद्रों से जो गेहूं एफसीआई के गोदामों पर भेजा जा रहा है वहां उसे रिजेक्ट करके वापस कर दिया जा रहा है। इससे गेहूं खरीद करने वाली एजेंसियां भी परेशान हो गईं हैं। इन एजेंसियों ने किसानों का गेहूं खरीदना बंद कर दिया है। जो पुराना गेहूं पड़ा है उसका भी उठान नहीं हो पा रहा है। 

गेहूं खरीद के मानक
- गेहूं में 12 फीसदी तक ही नमी होनी चाहिए। इससे ज्यादा पर गेहूं रिजेक्ट
- गेहूं में जेई, जौं, सरसों अगर 2 फीसदी तक है तो ले लेंगे वरना गेहूं रिजेक्ट
- अगर गेहूं में डैमेज का प्रतिशत 2 फीसदी है तो ले लेंगे वरना गेहूं रिजेक्ट
- गेहूं में हल्का डैमेज 4 फीसदी तक ही लिया जाएगा
- गेहूं का टूटा दाना, सिकुड़ा दाना 6 फीसदी तक लेंगे इससे ज्यादा पर रिजेक्ट

पिछले दिनों पड़ी बरसात और आंधी के बाद पैदा हुई स्थिति
- गेहूं में नमी की स्थिति भी मानक के हिसाब से नहीं है
- गेहूं में टूटा दाना, सिकुड़ा दाना भी 8 फीसदी तक आ रहा है
- गेहूं में डैमेज का प्रतिशत भी बढ़कर 4 तक पहुंच गया है
- खेतों में गेहूं गिर जाने से दाने का रंग भी काला पड़ गया

इन जिलों में बरसात से बिगड़ा गेहूं का रंग

मथुरा, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, हापुड़, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, रामपुर, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बागपत, कानपुर, झांसी। 

खरीद के मानकों में शिथिलता की मांग हो रही
बरसात के बाद गेहूं की चमक कम हो गई है। जिसे एफसीआई वाले कमजोर क्वालिटी बताकर लेने से आनाकानी कर रहे हैं। मथुरा के जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजेश्वर सिंह ने बताया कि खरीद के मानकों में अगर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed