{"_id":"c3c973bda5dd2675ecb28d90eb1e194d","slug":"what-will-now-force-the-party-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में अब क्या ताकत से चलेगी भाजपा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में अब क्या ताकत से चलेगी भाजपा?
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Tue, 15 Sep 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में अब क्या ताकत से चलेगी भाजपा? क्या खत्म हो जाएगी भाजपाई संस्कृति? यह सवाल किसी और ने नहीं बल्कि भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक राना ने उठाए हैं। उन्होंने इन दो सवालों के अलावा पार्टी में पिछले तीन दिनों से छिड़ी ‘महाभारत’ का ब्योरा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राष्ट्रीय सहमहामंत्री शिव प्रताप तक पहुंचाया है। उसी में उन्होंने इन सवालों के अलावा पार्टी की संस्कृति और सभ्यता को लेकर 13 और सवाल खड़े किए हैं। शाह को सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से सांसद चौधरी बाबूलाल, प्रदेश मंत्री रामप्रताप सिंह चौहान पर तो गुंडों को शह देने का आरोप लगाया ही है, बृजक्षेत्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल पर भी निशाना साधा है।
बता दें, शुक्रवार को जिला जेल के बाहर सांसद चौधरी बाबूलाल के समर्थकों ने जिला महामंत्री ऋषि उपाध्याय को पीटा था। इस विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि स्थानीय स्तर पर पार्टी में दो पाले (जिलाध्यक्ष अशोक राना और सांसद चौधरी बाबूलाल) खिंच गए। पिछले तीन दिन से पार्टी में घमासान मचा हुआ है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री धर्मपाल ने रविवार को इस प्रकरण की जांच भी की। सूत्रों के अनुसार, जिलाध्यक्ष अपने कुछ साथियों के साथ सोमवार को इस प्रकरण को लेकर अमित शाह और शिव प्रताप से मिले। उन्होंने लिखित में कुछ सवालों के साथ अपना पक्ष रखा है। इसमें उन्होंने बृजक्षेत्र कार्यालय पर रविवार को जांच अधिकारी धर्मपाल के समक्ष सांसद चौधरी बाबूलाल और रामप्रताप सिंह चौहान पर शक्ति परीक्षण की बात कही है। उन्होंने ताकत दिखाकर जांच को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने बाबूलाल को गैर भाजपाई मानसिकता का बताते हुए पार्टी में गुंडागर्दी बढ़ाने की बात कही है। इतना ही नहीं, इसमें इस बात का भी खुलासा किया गया है कि जिन गुंडों ने ऋषि उपाध्याय को जेल के बाहर पीटा था, रविवार को जांच के दौरान बृजक्षेत्र कार्यालय पर वे मौजूद पहुंचे थे। इसको लेकर जिलाध्यक्ष के खेमे ने बृजक्षेत्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल को भी कटघरे में खड़ा किया है। कहा है कि बृजक्षेत्र कार्यालय पर तीन घंटे तक गुंडों का कब्जा रहा, लेकिन बृजक्षेत्र अध्यक्ष ने गुंडों को बाहर निकालने की कोई कोशिश नहीं की। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि अगर कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए नहीं रखा गया तो 2017 का चुनाव पार्टी के लिए मुश्किल भरा होगा।
केंद्रीय नेतृत्व ने मांगे साक्ष्य
केंद्रीय नेतृत्व ने जिले के कुछ पदाधिकारियों से जेल के बाहर हुए घटनाक्रम के साक्ष्य तलब किए हैं। इसमें घटना के वक्त की तस्वीरों को भी मांगा है। ताकि यह पता चल सके कि कौन झूठ बोल रहा है और कौन सच? इस पर इन पदाधिकारियों ने स्थानीय मीडिया से तस्वीरों के लिए संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
कई की कुंडली हो रही तैयार
इस प्रकरण ने उन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की परेशानी बढ़ा दी है, जो पूर्व में भी किसी विवाद में लिप्त रहे हैं। केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने अपने-अपने ‘गुप्तचरों’ को इनकी कुंडली बनाने में लगा दिया है। वर्तमान विवाद से जुड़े लोगों का भी ब्योरा तैयार किया जा रहा है। ताकि आला कमान को किसी के खिलाफ कोई ठोस निर्णय लेना पड़े तो उनके पास पर्याप्त साक्ष्य हों।
आंदोलन की चेतावनी
ऋषि उपाध्याय के साथ हुई मारपीट के विरोध में युवा शक्ति संगठन की बैठक खंदारी स्थित चौधरी दिनेश के आवास पर हुई। सांसद चौधरी बाबूलाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक में राजीव अरोड़ा, गोविंद प्रजापति, प्रदीप सिंह, सुधीर तोमर आदि मौजूद थे। वहीं, अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण संघ की बैठक संजय नगर स्थित भोला पंडित के निवास पर हुई। इसमें भी इस प्रकरण की निंदा की गई। बैठक में केके शर्मा, मुकेश शर्मा, प्रवेश दीक्षित, राकेश उपाध्याय आदि मौजूद थे।
सांसद ने भी दिल्ली में डाला डेरा
सूत्रों के अनुसार, सांसद चौधरी बाबूलाल ने भी पार्टी के कुछ लोगों के साथ दिल्ली में डेरा डाल दिया है। वह भी पार्टी के आला पदाधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखने की तैयारी में हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो बाबूलाल के साथ बृजक्षेत्र के एक बड़े पदाधिकारी साथ गए हैं।