फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Welcoming the leader... turned into a nightmare for the public.

Agra News: नेताजी का स्वागत...जनता के लिए बना मुसीबत

Mon, 06 Jul 2026 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Welcoming the leader... turned into a nightmare for the public.
जाम में फंसे वाहन
आगरा। भाजपा के नवनिर्वाचित ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी के पहली बार आगरा आगमन पर शहर से देहात तक हुए स्वागत कार्यक्रमों के कारण जनता को मुसीबत झेलनी पड़ी। एत्मादपुर में हाईवे पर एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे तो फतेहाबाद रोड, माल रोड और एमजी रोड पर भी काफिला निकलने के दौरान लोगों को जूझना पड़ा। छुट्टी वाले दिन घरों से निकले लोग जाम में फंसकर रह गए।
विज्ञापन

एत्मादपुर स्थित कुबेरपुर के नगला परमसुख स्थित होटल राष्ट्रदीप के पास सर्विस रोड पर मंच सजाया गया था। शाम तकरीबन 8:17 बजे अध्यक्ष का काफिला पहुंचा। इसमें दो दर्जन से अधिक कारें और बसें शामिल थीं। गाड़ियों को हाईवे पर खड़ा कर दिया। 20 मिनट तक अध्यक्ष का स्वागत हुआ। इस दाैरान हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वह 8:35 बजे इनर रिंग रोड रोते हुए फतेहाबाद रोड की तरफ निकल गए मगर, नगला परमसुख से लगा जाम बुढि़या के ताल तक पहुंच गया। जाम को खुलवाने में पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूट गए।
विज्ञापन

इसके अलावा रमाडा होटल कट, सेल्फी पॉइंट, अमर होटल, प्रतापपुरा, मोती पैलेस होटल, वाल्मीकि वाटिका, पंचकुइयां, कोठी मीना बाजार के बाद जयपुर हाउस स्थित ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर स्वागत के लिए मंच सजाए गए थे। फतेहाबाद रोड पर स्वागत की वजह से बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। रात तकरीबन 11:15 बजे काफिला एमजी रोड पर धाकरान चौराहे पर आया तो जाम लग गया। यहां पर मेट्रो के पिलर निर्माण के लिए बैरिकेडिंग लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने नहीं किए उचित इंतजाम
एत्मादपुर से लेकर फतेहाबाद रोड और एमजी रोड पर भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष के स्वागत के लिए जगह-जगह मंच सजाए गए थे। एमजी रोड पर मेट्रो का काम होने के बावजूद पुलिस ने उचित इंतजाम नहीं किए। वाहनों को डायवर्ट नहीं किया गया। इस कारण रात में अपने जरूरी काम के लिए निकले लोग जाम में फंस गए। कोई रेस्तरां से आ रहा थो तो कोई पिक्चर देखकर लाैट रहा था। काफिला निकलने के बाद भी आधा घंटे तक वाहनों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed