फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weighing clerk will not be posted twice at a sugarcane purchase center

Agra News: एक ही गन्ना क्रय केंद्र पर दो बार तैनात नहीं होंगे तौल लिपिक -

Wed, 04 Jan 2023 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Weighing clerk will not be posted twice at a sugarcane purchase center
कासगंज। अब एक ही गन्ना क्रय केंद्र पर तौल लिपिक की दो बार तैनाती नहीं होगी। स्मार्ट गन्ना किसान (एसजीके) के माध्यम से तौल लिपिकों का पाक्षिक स्थानांतरण होगा। स्थानांतरण के बाद विभागीय अधिकारी तैनाती का भौतिक सत्यापन करेंगे। पाक्षिक स्थानांतरण का अनुपालन न करने पर तौल लिपिक का लाइसेंस निलंबित कर निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। तौल लिपिकों के साथ-साथ चीनी मिल अध्यासी के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि गन्ना कृषकों के व्यापक हित में प्रदेश के आयुक्त, गन्ना एवं चीनी संजय आर भूसरेड्डी ने पेराई सत्र 2022-23 के प्रारंम्भ से ही घटतौली को जड़ से समाप्त करने के लिए कवायद तेज कर दी है। इसके तहत गन्ना क्रय-केंद्रों पर तैनात तौल लिपिकों के पाक्षिक स्थानांतरण के संबंध में व्यापक निर्देश जारी किए गए है। चीनी मिल गेट एवं वाह्य गन्ना क्रय केंद्रों पर सुचारू रूप से गन्ना आपूर्ति सुनिश्चित कराने तथा घटतौली रोकने के लिए मिल तौल लिपिकों का पाक्षिक स्थानांतरण की व्यवस्था बनाई गई है। स्थानांतरण भी इस तरह से होगा कि एक तौल लिपिक की तैनाती किसी गन्ना क्रय केंद्र पर दोबारा न हो सके। केन इंप्लीमेंटेशन कमेटी प्रत्येक माह की 2 एवं 17 तारीख को आयोजित होने वाली बैठकों के बाद माह की 4, 5, 6 एवं 19, 20, 21 तारीख को विभागीय अधिकारियों के माध्यम से स्थलीय जांच कराते हुए तौल लिपिकों की तैनाती का भौतिक सत्यापन भी करेगी। तौल लिपिकों के पाक्षिक स्थानांतरण को पारदर्शी बनाए जाने के लिए गन्ना एवं चीनी शाखा के जांचकर्ता अधिकारियों द्वारा क्रय केंद्र से वीडियों कॉल कर क्षेत्रीय उप गन्ना आयुक्त एवं उप चीनी आयुक्त को तौल लिपिकों की तैनाती की पुष्टि करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed