{"_id":"69f5729d3057dfea73057b7c","slug":"wedding-turns-tragic-man-shoots-wife-then-kills-himself-in-shocking-family-drama-2026-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में दामाद का खूनी खेल: साली की शादी में पत्नी को मारी गोली, फिर खुद की भी दे दी जान; सामने आई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में दामाद का खूनी खेल: साली की शादी में पत्नी को मारी गोली, फिर खुद की भी दे दी जान; सामने आई ये वजह
Sat, 02 May 2026 09:12 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 02 May 2026 09:12 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के रहने वाले युवक ने साली की शादी में खूनी खेल खेला। उसने पहले पत्नी को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी मौत के घाट उतार लिया। पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
अस्पताल में घायल पत्नी और परिवार के लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना खेरागढ़ के गांव बरबर निवासी एक युवक ने शुक्रवार को अपनी ससुराल राजस्थान के भरतपुर जिले के रूपवास क्षेत्र के गांव सिंघावली में पहुंचकर खूनी खेल खेल दिया। चचेरी साली की शादी के समारोह के बीच युवक ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली से उड़ा लिया। इस दिल दहला देने वाली घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
गांव बरबर निवासी राघवेंद्र (31 वर्ष) की शादी करीब 5 वर्ष पूर्व रूपवास के गांव सिंघावली निवासी राधिका (28 वर्ष) के साथ हुई थी। दोनों का एक तीन वर्षीय बेटा है। बताया गया है कि राधिका 30 अप्रैल को अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने मायके आई थी। शुक्रवार दोपहर राघवेंद्र भी ससुराल पहुंचा और लगन कार्यक्रम के दौरान सभी से हंसी-खुशी मिला। कार्यक्रम के बीच ही राघवेंद्र अपनी पत्नी राधिका को बहाने से घर के एक कमरे में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। वहां उसने अचानक तमंचे से राधिका पर फायर कर दिया और फिर खुद की कनपटी पर गोली मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोलियों की आवाज सुनकर जब परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे, तो दोनों लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े थे। राघवेंद्र की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। परिजन ने आनन-फानन में राधिका को रूपवास अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में जयपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पहुंची रूपवास पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। शुक्रवार देर शाम जब राघवेंद्र का शव गांव बरबर पहुंचा, तो पूरे गांव में मातम छा गया।
गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर सुखी जीवन व्यतीत कर रहे युवक ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया। राधिका की परिजन शिवदेई ने बताया कि घटना पारिवारिक विवाद के चलते हुई। थाना अधिकारी विनोद मीणा ने बताया कि मौके से तमंचा बरामद किया गया है। घटना के असल कारणों की जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।