फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wedding loggerheads SP leader

शादी समारोह में भिड़े सपा के नेता

Thu, 23 Apr 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 23 Apr 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
शादी में सत्ताधारी पार्टी के बड़े नेताओं को बुलाकर अपने रसूख का प्रदर्शन करना से पार्टी के ही एक नेता को भारी पड़ गया। समारोह में जिला स्तर के नेता के आते ही पुलिस अधिकारियों से बात कराना प्रदेश स्तर के नेता को नागवार गुजरा। अहं में वह अपने पद की गरिमा तक भूला बैठे। खरीखोटी सुनाने से शुरू हुई बात इतनी बिगड़ी कि दोनों में जूतमपैजार तक हो गई। कपड़े भी फट गए। बाद में मेजबान नेता ने बाहर लड़ने की बात कहकर उन्हें अलग कराया।
विज्ञापन

दरअसल हुआ यूं कि मंगलवार को बड़े मंत्री के करीबी नेता के भतीजे की शादी थी। बारात फतेहाबाद रोड पर आई थी। समारोह में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी और पार्टी के नेता आमंत्रित थे। रात करीब 11 बजे जिले के बड़े नेता अपनी टीम के साथ समारोह में पहुंचे और सीधे पुलिस के बड़े अधिकारी से बतियाने लगे। समारोह में पहले से बैठे प्रदेश स्तर के सजातीय नेता को यह नागवार गुजरा। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के जाते ही वह जिले के नेता से उलझ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उन्होंने कहा कि बिल्ली के भाग से छींका टूट गया... तुमको पद मिल गया..., तो वरिष्ठ नेताओं का सम्मान भूल गए... अधिकारियों की चापलूसी काम नहीं आएगी...। इस पर जिले के नेता ने करारा जवाब दे दिया। बहस शुरू हो गई। बहस अभद्रता में बदल गई... इसके बाद हाथापाई हो गई। दोनों के समर्थक आमने-सामने आ गए। बताया जाता है कि नेताओं के कपड़े तक फट गए। मेहमान खाना-पीना छोड़ नेताओं का नंगा नाच देखने लगे। महिलाएं और बच्चे सहम गए। शोरशराबा सुनकर मेजबान नेता का धैर्य टूट गया और उन्होंने साफ चेतावनी दी कि लड़ना है तो कहीं और जाएं। मेरे समारोह को न बिगाड़ें। पार्टी के अन्य नेताओं ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया। इसी बीच पार्टी के छोटे मंत्री पहुंच गए, तब जाकर मामला शांत हुआ। राजनीतिक गलियारों में यह घटना दिन भर चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed