{"_id":"60e45ee68a222c22994ce246","slug":"weather-update-today-agra-temperature-crosses-41-degrees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी से लोग हुए व्याकुल : प्रदेश में झांसी सबसे गर्म, आगरा दूसरे नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी से लोग हुए व्याकुल : प्रदेश में झांसी सबसे गर्म, आगरा दूसरे नंबर पर
Wed, 07 Jul 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:02 AM IST
सार
पूरे प्रदेश में केवल पांच शहर ही दहक रहे हैं। झांसी, आगरा, बांदा, कानपुर और अलीगढ़ में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा चल रहा है और लू के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं। अन्य शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में प्यास बुझाती लड़की (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार को आगरा प्रदेश में दूसरा गर्म शहर रहा, जबकि पहले नंबर पर झांसी रहा, जहां तापमान 43.3 डिग्री तक पहुंच गया। दक्षिणी उत्तर प्रदेश के साथ राजस्थान से सटे आगरा में ही लू का प्रकोप है, जो अगले दो दिन तक और रहने वाला है। उसके बाद बारिश के आसार जताए गए हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है, वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिन के साथ रात में भी जबरदस्त उमस और गर्मी परेशान कर रही है। कूलर के साथ अब एसी भी इस गर्मी में लोगों को राहत नहीं दे पा रहे। घंटों चलने और बार बार ट्रिप होने के कारण एसी भी कारगर नहीं रहे, वहीं कूलर में पानी की खपत लगातार बढ़ी हुई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में गर्मी और उमस से बेहाल रहेंगे। उसके बाद शुक्रवार से बारिश के आसार बन रहे हैं। अगले दो दिनों में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहेगा, लेकिन बृहस्पतिवार शाम को बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी और शुक्रवार से रविवार के बीच बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
शहर अधिकतम न्यूनतम
झांसी 43.3 29.4
आगरा 41.8 29.6
बांदा 41.8 28.2
कानपुर 40.4 29.4
अलीगढ़ 40 28.6