फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   weather update temperature dropped by 13 degrees after first rain of monsoon in agra

Weather Update: मानसून की पहली बारिश में भीगी ताजनगरी, 13 डिग्री लुढ़का पारा, मौसम हुआ खुशगवार

Fri, 01 Jul 2022 12:09 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Jul 2022 12:09 AM IST
सार

ताजनगरी में मानसून चार दिन देरी से आया, लेकिन पहली ही बारिश ने लोगों को भिगो दिया। गुरुवार को सुबह से लेकर दोपहर तक रिमझिम बारिश होती रही। ताजमहल में पर्यटकों ने बारिश का जमकर लुत्फ उठाया। 

विज्ञापन
weather update temperature dropped by 13 degrees after first rain of monsoon in agra
ताजमहल में बारिश का लुत्फ उठातीं पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून ने ताजनगरी में दस्तक दे दी है। प्रदेश की पूर्वी सीमा पर 14 दिन से अटके मानसून को दक्षिणी पश्चिमी हवा ने ताकत दी तो बृहस्पतिवार सुबह बादल बरस पड़े। सुबह लोग जागे तो बारिश से भीगी मिट्टी की सौंधी खुशबू का एहसास हुआ। सुबह से लेकर दोपहर तक रिमझिम बारिश होती रही। 

विज्ञापन


करीब तीन घंटे तक कभी बूंदाबांदी तो कभी रिमझिम जारी रही। बारिश के कारण बृहस्पतिवार को ताजनगरी का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस गिर गया। बुधवार को पारा 40.8 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन बृहस्पतिवार को दिन में 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से शाम तक ताजनगरी में 10.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। 

विज्ञापन

गर्मी से मिली राहत 

बारिश के कारण पूरे दिन मौसम अच्छा रहा, जिससे तापमान में तो गिरावट आई ही। पहली बार दिन और रात का तापमान एक समान रहा। न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री नीचे है। गर्मी से राहत मिली, लेकिन बारिश से सड़कों पर हुए जलभराव से लोगों को जूझना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिन में बारिश के आसार बने रहेंगे। दो जुलाई तक बारिश रहेगी, जबकि तीन जुलाई को बूंदाबांदी और बादल छाए रहने के आसार हैं। दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। 

चार दिन देरी से आया मानसून
ताजनगरी में मानसून के दस्तक देने की तारीख 26 जून है, लेकिन इस बार यह तय तारीख से चार दिन बाद आया है। दक्षिण पूर्वी मानसून 14 दिनों से पूर्वी उत्तर प्रदेश में चुर्क के पास कमजोर होकर रुका था, जिस वजह से लोगों को उमस झेलनी पड़ी। 

बुधवार को आगरा पूरे प्रदेश में सबसे गर्म शहर था, जहां पारा 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज कि या गया, लेकिन जैसे ही बादल बरसे, पारा लुढ़क गया। सुहाने मौसम में शहर के स्मारकों में लोग मस्ती करते नजर आए तो बच्चे जमकर भीगे। बच्चों के साथ युवाओं ने ताजमहल के अंदर भीगते हुए सेल्फी लीं और फोटो खिंचवाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed