फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   weather update maximum temperature in Agra crosses 38 degree Celsius

मौसम: गर्म हवा के थपेड़ों ने आगरा को बनाया सूबे में दूसरा सबसे गर्म शहर, तापमान 38 डिग्री के पार

Fri, 25 Mar 2022 12:30 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Mar 2022 12:30 AM IST
सार

मार्च के आखिरी सप्ताह से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। आगरा में दिन का तापमान सामान्य से सात डिग्री तक अधिक चल रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
weather update maximum temperature in Agra crosses 38 degree Celsius
धूप में दमकता ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान, गुजरात से चल रही गर्म हवा के थपेड़ों के कारण आगरा बृहस्पतिवार को भी प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर बना रहा। एक पखवाड़े से आगरा में पारा लगातार सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। बृहस्पतिवार को प्रयागराज प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जबकि आगरा दूसरे नंबर पर और वाराणसी तीसरे नंबर पर रहा। 

विज्ञापन


ताजनगरी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में पारा सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस और रात में 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। 

विज्ञापन

धूप से परेशान हुए पर्यटक

प्रदेश के केवल चार शहरों में तापमान 38 डिग्री से ज्यादा बना रहा, जबकि अन्य शहरों में यह 35 डिग्री के करीब बना हुआ है। बुंदेलखंड के झांसी और बांदा की अपेक्षा राजस्थान सीमा से सटा आगरा ज्यादा गर्म है। दोपहर में तेज धूप के कारण स्मारकों पर पर्यटक परेशान होकर छांव की तलाश में दिखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिनों में और बढ़ेगा तापमान 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। मार्च के अंत तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। दिन और रात में तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री तक ऊपर रह सकता है।
 
शहर अधिकतम तापमान  न्यूनतम तापमान
प्रयागराज  38.9 18.5
आगरा  38.6 21.7
वाराणसी 38.5  19.2
सुल्तानपुर 38.2 19.4
झांसी  37.1 22.5

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed