फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   weather update heavy rain forecast for next four days in agra

Weather Update: आगरा में चार दिन भारी बारिश के आसार, अलर्ट जारी, खराब मौसम में बरतें ये सावधानियां

Thu, 15 Sep 2022 08:53 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 Sep 2022 08:53 AM IST
सार

ताजनगरी में बुधवार को हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 18 सितंबर तक जिले में भारी बारिश होने का अनुमान है। 

विज्ञापन
weather update heavy rain forecast for next four days in agra
आगरा में बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में मौसम का मिजाज बदल रहा है। अगले चार दिन भारी बारिश के आसार हैं। प्रशासन ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। बुधवार सुबह से शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही। शहर में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहा। दिन और रात दोनों के तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। यह 26.6 डिग्री रहा है। सुबह से शाम तक कभी फुहार तो कभी झमाझम बारिश होती रही। ठंडी हवा से मौसम सुहाना हो गया। गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली है। पिछले 24 घंटे में 10 एमएम बारिश का अनुमान है।

विज्ञापन

जलभराव से हुई परेशानी 

पूरे दिन रुक-रुककर हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में लोगों को जलभराव से जूझना पड़ा। सड़कों पर जलभराव से एमजी रोड और हाईवे पर जाम लग गया। मारुति स्टेट, अवधपुरी से लेकर नाला काजीपाड़ा तक लोग जलभराव से जूझते नजर आए। हाईवे पर सिकंदरा से लेकर वाटरवर्क्स तक सर्विस लेन पर पानी भर गया, जिस कारण पूरे दिन वाहन रेंगते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 18 सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। गुरुवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। ऐसे में लोगों को ठंड का एहसास होगा। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है कि बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। आगरा में यलो अलर्ट है।

भारी बारिश के दौरान बरतें ये सावधानियां

  • पक्के स्थान पर आश्रय लें, खुले में न घूमें।
  • किसी नदी व गहरे जलस्तर में नहाने न जाएं।
  • बारिश के दौरान धातु की वस्तुओं को न छूएं।
  • बिजली के खंभों व कमजोर वृक्षों से दूर रहें।
  • बारिश में भीगने पर गर्म चाय या काढ़ा पीयें।
  • बारिश के दौरान बाहर या दूरस्थ जाने से बचें।
  • छाता, रेनकोट, बारिश के जूते पहन कर निकलें।
 (जैसा कि आपदा विशेषज्ञ प्रवीन किशोर ने बताया)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed