फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather News Agra hottest day of season mercury 42 degrees Celsius There will be no relief now

Weather News: आगरा में सीजन का सबसे गर्म दिन...पारा 42 डिग्री सेल्सियस; अभी नहीं मिलेगी राहत

Sat, 20 Apr 2024 08:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Apr 2024 08:36 AM IST
सार

आगरा में चिलचिलाती धूप बदन जला रही है। लू के थपेड़े नश्तर से चुभ रहे हैं। अब तक 40 के आस-पास रहने वाला पारा दो दिनों से 41 का आंकड़ा पार कर चुका है। 
 

विज्ञापन
Weather News Agra hottest day of season mercury 42 degrees Celsius There will be no relief now
गर्मी और धूप से परेशान हैं लोग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में भीषण गर्मी का आगाज हो चुका है। अब तक 40 के आस-पास रहने वाला पारा दो दिनों से 41 का आंकड़ा पार कर चुका है। शुक्रवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। पारा 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोपहर में सूरज की किरणें जैसे झुलसा रही थीं। गर्म हवा के थपेड़ों ने बाहर निकले लोगों का हाल बेहाल कर दिया। शाम पांच बजे भी मौसम इतना गर्म था कि कार्यालय से घर पहुंचने में लोगों की हालत पस्त हो गई।
विज्ञापन


अप्रैल माह के साथ ही भीषण गर्मी का आगाज हो गया था। पहले नौ और फिर 11 अप्रैल को शहर का तापमान 40 डिग्री के पार गया था। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री पहुंचने के साथ ही यह अनुमान हो गया था कि आने वाले दिन और गर्म होंगे। हालांकि मौसम विभाग का पूर्वानुमान केंद्र 19 अप्रैल को बादल के साथ बौछारों की संभावना व्यक्त कर रहा था।
विज्ञापन


शुक्रवार को 10 बजते-बजते सूरज की किरणें झुलसाने लगीं। दोपहर में दस्ताने और गमछा भी अधिक राहत नहीं दिला पाए। स्कूलों की छुट्टी के समय ट्रैफिक लाइट पर धूप में 2 मिनट का समय 2 घंटे सरीखा लगा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान भी 25.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। बृहस्पतिवार की रात सीजन की सबसे गर्म रात रही। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी शहरवासियों को धूप, गर्मी और गर्म हवाओं के थपेड़ों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूबे में सबसे गर्म रहा प्रयागराज
1- प्रयागराज : 43.6
2- मथुरा-वृंदावन : 42.9
3- वाराणसी : 42.8
4- गाजीपुर : 42.4
5- आजमगढ़ : 42
6- आगरा : 42

तापमान डिग्री सेल्सियस में
आज का तापमान (पूर्वानुमान)


अधिकतम तापमान- 39
न्यूनतम तापमान- 25
सूर्योदय- 5:49
सूर्यास्त- 6:44
एक्यूआई- 60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed