फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   weather disturbance, fogg

घने कोहरे की चादर में लिपटी सुबह, घरों में कैद होने को मजबूर लोग

Thu, 26 Dec 2019 02:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
weather disturbance, fogg
25एमएनपी-18-शहर के कुरावली रोड पर कोहरे के बीच गुजरते वाहन - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। बुधवार की सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटी रही। क्रिसमस पर अवकाश होने के बाद भी लोग घरों में कैद नजर आए। दिनभर लोग सर्दी से ठिठुरते रहे। शीतलहर के चलते बढ़ी गलन ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस था। सीजन का ये सबसे अधिक ठंडा दिन रहा। बुधवार उससे भी ज्यादा ठंडा रहा। शाम से ही शहर ने कोहरा छा गया। सुबह होते होते पूरा शहर सफेद चादर में ढक गया। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह्रा।
विज्ञापन

सर्द हवाओं ने गलन बढ़ा दी। इससे गर्म कपड़ों में भी लोग ठिठुरते नजर आए। लोगों ने क्रिसमस की छुट्टी पर घूमने और बाजार में खरीदारी की प्लानिंग की थी। सर्दी के चलते लोग घरों में रहने के लिए मजबूर रहे। दिन भर धूप नहीं निकली। सुबह से लेकर शाम तक एक ही नजारा रहा। शाम को भी हवाएं चलने से लोगों को अधिक सर्दी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग सर्दी से राहत पाने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी सर्दी और सताएगी। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान अभी चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। ऐसे में सर्दी का सितम अभी जारी रहेगा। आने वाले दिनों में कोहरा भी घना होने की आशंका जताई गई है।

सर्दी में बेसहारा लोगों को राहत देने के लिए बनाए गए रैन बसेरों में नगर पालिका ने व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं किया है। रैन बसेरों में हालात जस के तस हैं। दो रैन बसेरों में जहां केवल दस लोगों के बैठने की व्यवस्था है। वहीं रजाई भी एक-एक ही उपलब्ध है। टेंट की हल्की रजाई में लोगों को ठिठुरते हुए रात काटनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed