फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weapons were being made in the ruins near Kirthua bridge.

Agra News: किरथुआ पुल के पास खंडहर में बन रहे थे असलहे

Sun, 07 Apr 2024 10:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 07 Apr 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Weapons were being made in the ruins near Kirthua bridge.
किरथुआ पुल के पास खंडहर में बन रहे थे असलहे
विज्ञापन

- देसी राइफल, 11 तमंचे, कारतूस और उपकरण हुए बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। लोकसभा चुनाव को लेकर बरती जा रही सतर्कता के चलते रविवार को करहल पुलिस ने किरथुआ पुल के पास खंडहर में एक कारीगर को अवैध असलहे बनाते गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से पुलिस ने कई बने अधबने असलहा, एक देसी राइफल, कारतूस व उपकरण बरामद किए हैं। कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए एसपी ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता की।

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर सभी प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि उनके क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं होगी। रविवार को सीओ करहल संतोष कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी को सूचना मिली कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे किरथुआ पुल के पास खंडहर में एक कारीगर अवैध असलहा बना रहा है। यह असलहा वह लोकसभा चुनाव में खपाने की तैयारी में है। सूचना को पुख्ता करने के बाद पुलिस बल के साथ दबिश दी गई तो मौके से कारीगर सिकंदर कुमार निवासी गिहार कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया। मौके से एक देसी राइफल, पौनिया, 11 तमंचे 14 कारतूस, छह खाली कारतूस और उपकरण बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed