{"_id":"5ea95a0678dd08324c7fd8cd","slug":"water-with-sugar-give-people-in-quarantine-center-mla-visits","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन सेंटरों पर दूध के बजाए पानी की शिकायत, पहुंचे विधायक, सांसद, लोगों से ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन सेंटरों पर दूध के बजाए पानी की शिकायत, पहुंचे विधायक, सांसद, लोगों से ली जानकारी
Thu, 30 Apr 2020 12:27 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 30 Apr 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
जसराना के क्वारंटीन सेंटर में व्यवस्थाएं देखने पहुंचे भाजपा विधायक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा से आए लोगों को क्वारंटीन कराने के लिए जसराना के एलआर इंटर कालेज एवं शगुन वाटिका को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। क्वारंटीन सेंटरों पर समस्यायों की शिकायतों को लेकर जसराना विधायक एवं फिरोजाबाद सांसद ने निरीक्षण किया।
हरियाणा में फंसे लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिले में लाया गया है। टूंडला में चेकिंग के बाद जसराना तहसील के लोगों को एलआर इंटर कालेज में 32 एवं शगुन वाटिका मैरिज होम में 69 लोगों को रोका गया है। शासन के निर्देश पर तहसील प्रशासन द्वारा लोगों की सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
बुधवार को जसराना विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी द्वारा एलआर इंटर कालेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौजूद लोगों से व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। विधायक से लोगों ने समस्यायों को दूर करने की मांग की। वहीं फिरोजाबाद के सांसद डा. चंद्रसैन जादौंन, नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, एसडीएम कुमार चंद्र ने भी क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण किया।

क्वारंटीन सेंटर पर मिली खामियों को शासन से अवगत कराएंगे
जसराना विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी ने कहा क्वारंटीन सेंटर पर लोगों ने बच्चों को दूध की जगह पानी में शक्कर मिलाकर देने की शिकायत की है। वहीं लोगों ने दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी न मिलने की बात कही। पूरे मामले से जिलाधिकारी को अवगत कराने के साथ ही शासन को लिखा जा रहा है। नागरिकों को कोई परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।
कुछ अव्यवस्थाएं थी, सही कराया गया है
उपजिलाधिकारी कुमार चंद्र ने कहा क्वारंटीन सेंटरों पर व्यवस्थाएं चाक चौबंद हैं। सभी को सामान उपलब्ध करा दिया गया है। महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं। सभी को दूध, चाय, खाना दिया जा रहा है।
शुरुआत में थोडी अव्यवस्थाएं हो जाती हैं, अब सही हैं
सांसद डा. चंद्रसैन जादौंन ने निरीक्षण के दौरान कहा शुरुआत में थोडी अव्यवस्थाएं हुई हैं। व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है। मौजूद नागरिकों को सभी सामान दिलाया गया है। किसी को कोई परेशानी न हो इसके लिए एसडीएम जसराना से कहा गया है।