फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water treatment plant remained closed for 13 hours, water crisis deepens

13 घंटे बंद रहा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, पानी का संकट गहराया

Sat, 17 Jul 2021 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Water treatment plant remained closed for 13 hours, water crisis deepens
फिरोजाबाद। बिजली फॉल्ट होने से 13 घंटे से अधिक समय तक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद रहा। शहर के अधिकांश मोहल्लों में पानी का संकट रहा। टैंकरों की डिमांड बढ़ गई जिस कारण कई मोहल्लों में तो टैंकर भी नहीं पहुंच सके। लोग बर्तन लेकर पानी की तलाश में भटकते नजर आए।
विज्ञापन

शुक्रवार को 33 केबी लाइन में फॉल्ट होने से सैलई स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। बिजली न आने के कारण शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे से रात करीब 11 बजे तक प्लांट पूरी तरह से बंद रहा। रात करीब 11 बजे बिजली आने के बाद जल निगम ने टंकियों को भरवाना तो शुरू करा दिया लेकिन वह फुल नहीं हो सकी। टंकियां फुल न होने के कारण शनिवार को शहर में पानी का संकट खड़ा हो गया। आसपास कहीं पर नलकूप और सबमर्सिबल न होने के कारण लोगों की दिक्कतें और बढ़ गई। पानी के लिए लोग टैंकरों की मांग करने लगे लेकिन डिमांड अधिक होने के कारण टैंकर भी समय से नहीं पहुंच सके। कई क्षेत्रों में दोपहर के बाद टैंकर पहुंचे। तब कहीं जाकर लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन

इन मोहल्लों में रहा पानी का संकट
नई बस्ती, करबला, छोटी छपैटी, गढईया, तिलक नगर, बोधाश्रम रोड, टापाकलां, मायापुरी, शीतल खां, हाजीपुरा, रामगढ़, सुहागनगर, भीमनगर, देवनगर, आगरा गेट, आर्यनगर के साथ अन्य क्षेत्रों में भी पानी का संकट रहने के साथ ही जलकल विभाग ने टैंकरों से सप्लाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

33केवी लाइन में फॉल्ट होने के कारण शुक्रवार सुबह नौ बजे से रात करीब 11 बजे तक प्लांट बंद रहा जिसके चलते शुक्रवार शाम को पूरे क्षेत्र की सप्लाई बाधित रहने के साथ ही शनिवार को कुछ क्षेत्रों में पानी का संकट रहा था।
दिनेश चंद्र शर्मा, सहायक अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed