{"_id":"615ec6a58ebc3e62494ab2db","slug":"water-supply-will-be-closed-for-two-days-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: शुक्रवार से दो दिन आधे शहर में ठप रहेगी पानी की आपूर्ति, आज भी भरकर रख लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: शुक्रवार से दो दिन आधे शहर में ठप रहेगी पानी की आपूर्ति, आज भी भरकर रख लें
Thu, 07 Oct 2021 03:36 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 07 Oct 2021 03:36 PM IST
सार
सिकंदरा वाटरवर्क्स से जुड़ी 1100 एमएम व्यास की पाइपलाइन की सिकंदरा-बोदला रोड पर दो जगह मरम्मत के कारण 8 अक्तूबर की सुबह 10 बजे से लेकर 9 अक्तूबर की रात 10 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।
विज्ञापन
टंकी से पानी भरते स्थानीय निवासी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में शुक्रवार और शनिवार को सिकंदरा वाटरवर्क्स से जुड़े आधे शहर में जलापूर्ति ठप रहेगी। सिकंदरा वाटरवर्क्स से जुड़ी 1100 एमएम व्यास की पाइपलाइन की सिकंदरा-बोदला रोड पर दो जगह मरम्मत के कारण 8 अक्तूबर की सुबह 10 बजे से लेकर 9 अक्तूबर की रात 10 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। जलकल महाप्रबंधक ने लोगों से गुरुवार को ही पानी स्टोर कर लेने की अपील की है।
विज्ञापन
जलनिगम की विश्व बैंक इकाई के परियोजना प्रबंधक ने बताया कि आगरा पेयजल आपूर्ति फेज-3 और फेज-4 के काम के कारण 1100 एमएम व्यास की पाइपलाइन का इंटरकनेक्शन किया जाना है। पीएससी की लाइन होने के कारण इसमें 36 घंटे का समय लग जाएगा।
विज्ञापन
इतने समय बंद रहेगी पानी की आपूर्ति
इसलिए 8 अक्तूबर की सुबह जलापूर्ति के बाद सुबह 10 बजे से लेकर 9 अक्तूबर की रात 10 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान सिकंदरा बोदला रोड पर हेमा पेट्रोल पंप के सामने और बोदला चौराहे से 100 मीटर पहले अग्रवाल ज्वैलर्स के सामने इंटरकनेक्शन किया जाना है।
विज्ञापन
इस लाइन पर शटडाउन के कारण सिकंदरा, बोदला, जगदीशपुरा, प्रकाश नगर, शाहगंज, रामनगर, केदार नगर, आवास विकास कॉलोनी, जयपुर हाउस, गढ़ी भदौरिया, कैलाशपुरी, मदिया कटरा, लोहामंडी, रूई की मंडी, पुलिस लाइन, अर्जुन नगर क्षेत्र में जलापूर्ति दो दिन तक बाधित रहेगी। जलकल महाप्रबंधक ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार सुबह जलापूर्ति के दौरान जरूरत का पानी स्टोर कर लेने की अपील की है।