{"_id":"683e792ce7ff3f97790c39f4","slug":"water-supply-of-half-agra-will-be-disrupted-two-days-make-arrangements-and-note-date-2025-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: आधे शहर में दो दिन नहीं आएगा पानी, कर लें इंतजाम...टोल फ्री नंबर पर फोन करके मंगवाएं टैंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: आधे शहर में दो दिन नहीं आएगा पानी, कर लें इंतजाम...टोल फ्री नंबर पर फोन करके मंगवाएं टैंकर
Tue, 03 Jun 2025 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 03 Jun 2025 09:55 AM IST
सार
आगरा में आधे शहर में दो दिन पानी का संकट रहेगा। जलकल विभाग राइजिंग मेन लाइन को शिफ्ट करने के चलते आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
बाल्टी में पानी लेकर जाता बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के लंगड़े की चौकी नाले के पास से गुजर रही पानी की 30 इंच व्यास की राइजिंग मेन लाइन को शिफ्ट कराया जाएगा। इसकी वजह से दो दिन आधे शहर में पानी नहीं आएगा। जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि 4 जून को सुबह जलापूर्ति के बाद काम शुरू होगा। इससे उसी दिन शाम को और 5 जून को सुबह व शाम जलापूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
पाइप लाइन शिफ्टिंग के कारण इन दोनों दिन विजय नगर, गांधी नगर, नगला हरमुख, नगला छिद्दा, मोतिया की बगीची, महाराणा प्रताप, स्टाफ क्वार्टर, वसंत टाॅकीज, सेंट पीटर्स कॉलोनी, घटिया आजम खां, देहली गेट का आंशिक भाग, ट्रांस यमुना फेज-1 व 2, नरायच, सीतानगर, शंभू नगर, बालाजी नगर, हाथरस रोड, रामबाग, एत्माद्दौला, कालिंदी विहार, शाहदरा और यमुनापार के क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
टोल फ्री नंबर पर फोन करके मंगवाएं टैंकर
अधिशासी अभियंता ने कहा है कि 4 जून को सुबह जलापूर्ति के समय अपनी जरूरत का पानी स्टोर करके रख लें। उसके बाद अगर जरूरत पड़े तो टैंकरों को मंगवा सकते हैं। इसके लिए जलकल विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-2702722, कंट्रोल रूम नंबर-8192095401, अवर अभियंता आशीष कुमार-8192095302 और विनीत चौधरी से -8192095732 पर संपर्क कर सकते हैं।
अधिशासी अभियंता ने कहा है कि 4 जून को सुबह जलापूर्ति के समय अपनी जरूरत का पानी स्टोर करके रख लें। उसके बाद अगर जरूरत पड़े तो टैंकरों को मंगवा सकते हैं। इसके लिए जलकल विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-2702722, कंट्रोल रूम नंबर-8192095401, अवर अभियंता आशीष कुमार-8192095302 और विनीत चौधरी से -8192095732 पर संपर्क कर सकते हैं।