फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water accumulated near Govardhan Hotel at Delhi Gate due to a clogged drain.

Agra News: दिल्ली गेट पर नाला चोक होने से गोवर्धन होटल के पास भर गया पानी

Thu, 13 Aug 2026 02:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Water accumulated near Govardhan Hotel at Delhi Gate due to a clogged drain.
बारिश के बाद दिल्ली गेट की दुकानों के बाहर भरा नाले का गंदा पानी।
आगरा। चंद मिनटों की बारिश बुधवार दोपहर में हुई, लेकिन नाले चोक होने और सीएम ग्रिड के काम के दौरान नाले बंद कर देने से दिल्ली गेट और एमजी रोड पर पानी भर गया। जलभराव के कारण लोगों को घंटों तक जूझना पड़ा। दिल्ली गेट के गोवर्धन होटल की पार्किंग में नाले का गंदा पानी भर गया, जिसमें कारें और बाइक डूब गईं, वहीं बाग फरजाना रोड की दुकानाें में भी पानी भर गया, जिसे रात तक दुकानदार निकालने में जुटे रहे। एमजी रोड, टेढ़ी बगिया, खेरिया मोड़ और कैलाशपुरी की ओर जलभराव ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी।
विज्ञापन

महज 15 मिनट की बारिश ने सैकड़ों लोगों को जलभराव से परेशान कर दिया। दिल्ली गेट पर सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य में नाले के अंदर से पाइप निकालने के कारण पानी रुक गया और गोवर्धन होटल में भर गया। यहां पुष्पांजलि अस्पताल के पास पहले ही नाला चोक पड़ा है। ऐसे में बाग फरजाना रोड की दुकानों पर नाले का गंदा पानी भर गया। यहां से लोग आगे बढ़े तो एमजी रोड पर सूरसदन से हरीपर्वत के बीच ऊबड़-खाबड़ सड़क पर एक फीट तक पानी भर जाने से मुश्किल में आ गए। खेरिया मोड़, राजपुर चुंगी, वीआईपी रोड, बसई, इंद्रापुरम, टेढ़ी बगिया, कालिंदी विहार रोड पर पानी भरा रहा। बाग फरजाना के पार्षद शरद चौहान ने बताया कि पुष्पांजलि नाला पूरी तरह से चोक है। इसकी सफाई की जगह इसे दिल्ली गेट पर सीएम ग्रिड के काम में बंद कर दिया गया। नामित पार्षद संजय राय ने बताया कि नाले के अंदर से पीवीसी पाइपों को निकाला गया है। इससे प्रवाह रुक गया है। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने दावा किया कि पंप लगाकर पानी निकलवाया गया। कंट्रोल रूम में सूचनाएं मिलने पर तत्काल कार्रवाई कराई गई।
विज्ञापन



बारिश ने बढ़ाई परेशानी, जगह-जगह लगा जाम
आगरा। बारिश से शहर में कई जगह जलभराव हो गया। इससे एमजी रोड और हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लोगों को दो घंटे तक परेशान होना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत भगवान टाकीज पर हुई। बारिश खत्म होने के बाद वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग गया। सर्विस रोड पर वाहन फंस गए। दयालबाग और सूरसदन की तरफ भी लाइन लग गई। यही हाल हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास भी रहा। यहां पर मेट्रो का कार्य चल रहा है। हाईवे के एक तरफ पानी भरने की वजह से वाहन फंस गए। शाम तकरीबन 4 बजे से शाम 6 बजे तक यही हाल रहा। पुलिसकर्मी धीरे-धीरे वाहनों को निकलवा रहे थे। यही हाल हरीपर्वत चाैराहे का भी रहा। सड़क पर गड्ढों में पानी भर गया। वाहनों की रफ्तार कम होने पर जाम लगने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद दिल्ली गेट की दुकानों के बाहर भरा नाले का गंदा पानी।

बारिश के बाद दिल्ली गेट की दुकानों के बाहर भरा नाले का गंदा पानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed