फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Warned for the arrest of rape accused and associate

Agra News: दुष्कर्म के आरोपी व सहयोगी की गिरफ्तारी के लिए दी चेतावनी

Mon, 26 Jun 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 26 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Warned for the arrest of rape accused and associate
सोरोंजी। शनिवार को तीर्थनगरी में किशोरी को अगवा कर गैर समुदाय के युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया। घटना के 24 घंटे बीतने के बाद भी आरोपी युवक और उसके सहयोगियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे नाराज अखंड आर्यावर्त संघ ने तीन दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर किशोरी को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन किए जाने का निर्णय बैठक कर लिया है। संघ के अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने कहा कि गैर समुदाय के आरोपी ने 15 वर्षीय एक बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जिसमें उसके कुछ अन्य युवकों ने भी उसका सहयोग किया। पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। यह घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस घटना को गैर समुदाय के युवक व उसके सहयोगियों ने सोची समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया है। संघ बेटी को न्याय दिलाने के लिए संभव संघर्ष करेगा। इस संबंध में बैठक की गई, जिसमें पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मांग की कि तीन दिन में आरोपियों व सहयोगियों को गिरफ्तार किया जाए। अन्यथा संघ आंदोलन करेगा। इस तरह की घटनाएं तीर्थनगरी में बर्दास्त नहीं की जाएंगी। बैठक में कपिल पंडित, विवेक दीक्षित, रामदास, श्याम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed