बैंक डकैती का 20 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा और बाइक बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर की घटना के बाद उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी कड़ी में मैनपुरी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक इनामी बदमाश को तमंचा और चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया बदमाश शहर के कचहरी रोड स्थित कैनरा बैंक में हुई 20 लाख की डकैती में शामिल था। उस पर 20 हजार का इनाम घोषित था। शनिवार को पुलिस ने उसे जेल भेजा।
कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि तुलसी वाटिका के पास बैंक डकैती का इनामी बदमाश मौजूद है। इस पर इंस्पेक्टर भानू प्रताप ने एसआई अमित सिंह के साथ टीम बनाकर घेराबंदी की। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे जब पुलिस टीम ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो उसने फायरिंग कर दी।
यह भी पढ़ें- विकास का अंतिम संस्कार: मीडियाकर्मियों पर भड़की पत्नी रिचा, बोली- जिसने जैसा सलूक किया है वैसा सबक सिखाऊंगी
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश को पकड़ लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। चोरी की गई एक बिना नंबर की बाइक भी बरामद हुई। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश सोनू ठाकुर उर्फ भोला पुत्र रविंद्र ठाकुर निवासी दानगढ़ थाना डिबाई (बुलंदशहर) का रहने वाला है।
दो साल से चल रहा था फरार
कचहरी रोड स्थित कैनरा बैंक में दो वर्ष पूर्व 20 लाख की डकैती हुई थी। जिस गिरोह ने इस वारदात को अंजाम दिया था, सोनू उर्फ भोला उस गैंग का सक्रिय सदस्य था। वो वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था। उस पर करीब सात से अधिक मामले दर्ज हैं।
अन्य खबरें:
यूपी में 'विकास दुबे' जैसे दूसरे गैंगस्टर्स को सड़क पर लाने के लिए ईडी ने शुरू किया ये खास ऑपरेशन
बसपा सुप्रीमो से सीधे मिलता था विकास दुबे, जो कहता था वही करते थे सपा विधायक, दो भाजपा MLA बेहद करीबी