{"_id":"5f092c41f1f406724f0149fe","slug":"vikas-dubey-met-mayawati-directly-two-bjp-mla-very-close-photo-viral-on-social-media-with-two-samajwadi-party-mla","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बसपा सुप्रीमो से सीधे मिलता था विकास दुबे, जो कहता था वही करते थे सपा विधायक, दो भाजपा MLA बेहद करीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा सुप्रीमो से सीधे मिलता था विकास दुबे, जो कहता था वही करते थे सपा विधायक, दो भाजपा MLA बेहद करीबी
Sat, 11 Jul 2020 08:40 AM IST
शाहरुख खान
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 11 Jul 2020 08:40 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey encounter
- फोटो : अमर उजाला
दहशतगर्द विकास दुबे के खात्मे के साथ ही तमाम राज भी दफन हो गए। वह जिंदा रहता तो प्रदेश और देश के कई बड़े नेता (अलग-अलग पार्टियों के), अफसर, कारोबारी और नामचीन हस्तियां बेनकाब होतीं। अपराधियों से इनके गठजोड़ की गांठें भी खुलतीं। इन्हीं लोगों की सरपरस्ती में विकास दुबे खूंखार अपराधी बना। हत्या, हत्या के प्रयास, लूट समेत सौ से अधिक केस उस पर हुए। जेल जाता रहा, बेल मिलती रही।
vikas dubey
- फोटो : amar ujala
वर्ष-1990 में अपराध जगत में उतरने के साथ ही उसे सियासी सरपरस्ती मिलने लगी थी। डेढ़ दशक तक वो ग्राम प्रधान रहा। आज भी प्रधानी उसके घर में ही है। उसने अपनी सियासी पारी की शुरुआत बसपा से की। करीब 15 साल तक बसपा से जुड़ा रहा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य भी रहा। बसपा सुप्रीमो से लेकर पार्टी के कई बड़े नेताओं से उसका सीधा संपर्क रहा। इसके बाद सपा और भाजपा नेताओं के संपर्क में आ गया। भाजपा के दो विधायक उसके बेहद करीबी हैं।
सपा की पूर्व विधायक के साथ विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
इस बात का खुलासा खुद उसने एक साक्षात्कार में किया था। पार्टी के एक सांसद भी उसके रुतबे के कायल रहे। चुनाव हो या किसी अन्य मामले में समर्थन की जरूरत, तो ये सभी जनप्रतिनिधि विकास की चौखट जरूर पहुंचते। कुछ यही हाल समाजवादी पार्टी के नेताओं और जनप्रतिनिधियों का रहा है। विधायकों से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी तक विकास दुबे के करीबी रहे। विकास जो कहता था, वो ये करते थे। पार्टी में फंड भी देता था। जिले के दो सपा विधायकों से भी उसकी नजदीकियां चर्चा में रहीं। सोशल मीडिया पर उनकी फोटो भी वायरल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
vikas dubey news
- फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो से सीधे मिलता था
विकास राजनीति में सक्रिय रहा। पार्टी कोई भी हो, उसका मकसद राजनीति को अपने अपराधों की ढाल बनाना था। इलाके में दहशत कायम की, जिससे वोट बैंक बनाया और उसी बल पर पार्टियों से डील करता रहा। राजनीति से जुड़े पुराने लोग बताते हैं कि विकास बसपा सुप्रीमो मायावती से सीधे मिलता था। इससे उसकी हनक का अंदाजा लगाया जा सकता था।

गिरफ्तार किया गया विकास दुबे
- फोटो : ani
विकास की मर्जी से बनते थे ग्राम प्रधान
विकास ने अपने इलाके के दो दर्जन गांवों में दहशत फैला रखी थी। वो जो कहता था, ग्रामीण वही करते थे। ग्राम प्रधान कौन बनेगा, ये भी वही तय करता था। जब विधायकी और सांसदी का चुनाव होता था तो जिसे वो समर्थन देता था, इन गांवों का वोट एकजुट उसी को जाता था। इसलिए नेता भी नतमस्तक रहते थे।