फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास का अंतिम संस्कार: मीडियाकर्मियों पर भड़की पत्नी रिचा, बोली- जिसने जैसा सलूक किया है वैसा सबक सिखाऊंगी

Sat, 11 Jul 2020 12:14 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 11 Jul 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Vikas dubey Kanpur Encounter news, Vikas Dubey funeral
Vikas Dubey Encounter - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में विकास दुबे का पोस्टमार्टम होने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए भैरव घाट पहुंचा। घाट पर बहनोई दिनेश तिवारी, पत्नी रिचा दुबे और बेटा भी पहुंचा। घाट पर पत्नी रिचा मीडियाकर्मियों पर भड़क गई और बोली कि जिसने जैसा सलूक किया है उसको वैसा सबक सिखाऊंगी। जरूरत पड़ी तो बंदूक भी उठाऊंगी। 

 
Vikas dubey Kanpur Encounter news, Vikas Dubey funeral
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
विकास के पिता ने कहा है कि जो हुआ ठीक हुआ। इस सब के बाद विकास के बहनोई दिनेश तिवारी पोस्टमार्टम हाउस उनका शव लेने के लिए पहुंचे थे। यहां से शव अंतिम संस्कार के लिए भैरव घाट ले जाया गया। 
 
Vikas dubey Kanpur Encounter news, Vikas Dubey funeral
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
बताते चलें कि कानपुर पुलिस हत्याकांड का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर हो गया है। मध्य प्रदेश के उज्जैन से यूपी ला रही यूपी एसटीएफ टीम की गाड़ियों का काफिला देर रात करीब 3:13 बजे झांसी पहुंचा।

कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस की तीन गाड़ियों के साथ विकास को सड़क मार्ग से उज्जैन से कानुपर लाया जा रहा था। विकास को पुलिस जिस गाड़ी में ला रही थी उसके आगे पीछे पुलिस की दो अन्य गाड़ियां भी साथ चल रही थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas dubey Kanpur Encounter news, Vikas Dubey funeral
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
तभी सचेंडी थाने के एक किलोमीटर आगे बर्रा थाने के पास हाईवे पर भारी बारिश के बीच गाड़ी पलट गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान विकास हथियार छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था। 

जिसके बाद पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया। गुरुवार को विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे भागने की कोशिश कर रहा था।
 
विज्ञापन
Vikas dubey Kanpur Encounter news, Vikas Dubey funeral
विकास दुबे का एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
उसने हथियार छीनने की कोशिश की थी। शाम करीब छह बजे कानपुर के हैलट अस्पताल में तीन डॉक्टरों अरविंद अवस्थी, शशिकांत मिश्र और विपुल चतुर्वेदी के पैनल ने करीब दो घंटे वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। विकास के सीने से तीन गोली बरामद हुई, जबकि एक गोली कमर में लगी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed