{"_id":"5bcdc01abdec2269a642b086","slug":"wanted-criminal-arrested-from-patna-by-up-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इनामी बदमाश संतोष यादव पटना से गिरफ्तार, लूट-डकैती व हत्या के दर्ज हैं 18 केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनामी बदमाश संतोष यादव पटना से गिरफ्तार, लूट-डकैती व हत्या के दर्ज हैं 18 केस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Tue, 23 Oct 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते एसएसपी सचिंद्र पटेल
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने हत्या, लूट एवं डकैती के एक दर्जन से अधिक मामलों में वांछित 25 हजार के इनामी कुख्यात बदमाश संतोष यादव उर्फ कोरी राजा को बिहार के पटना से गिरफ्तार किया है।
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि फरवरी माह में शिकोहाबाद में सुपारी लेकर योगेश उर्फ सेट्ठी एवं सितंबर माह में रिकू की हत्या करने वाला इनामी संतोष यादव निवासी सिकंदरपुर थाना एका पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था।
उसे पकड़ने के लिए एसपी देहात महेंद्र सिंह, शिकोहाबाद सीओ संजय रेड्डी के निर्देशन में क्राइम ब्रांच प्रभारी कुलदीप सिंह और शिकोहाबाद के उप निरीक्षक अभय सिसोदिया के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी।

Trending Videos
कई वारदात को दे चुका है अंजाम
पुलिस टीम को सूचना मिली कि कोरी राजा बिहार के पटना में छिपा है। पटना पहुंचने पर पता चला कि उसे पतारसी क्षेत्र में घूमते देखा गया है। पुलिस टीम ने बताई गई जगह पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी ने बताया कि संतोष उर्फ कोरी राजा के नाम से गैंग संचालित करता है, वो आगरा, एटा, हाथरस, मैनपुरी के साथ ही पंजाब के पटियाला में लूट, चोरी, डकैती एवं हत्या जैसी कई जघन्य वारदात को अंजाम दे चुका है।
इस गैंग से जुड़े बदमाश घटनाओं को अंजाम देने के बाद अलग-अलग राज्यों में जाकर छिप जाते हैं। मामला शांत होने के बाद फिर नई वारदात को अंजाम देते हैं। इनके अन्य साथियों को शीघ्र ही पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
दर्ज हैं 18 मुकदमे
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि 25 हजार के इनामी संतोष यादव उर्फ कोरी राजा पर जिले के विभिन्न थानों में हत्या, लूट एवं डकैती के 16 मुकदमे दर्ज हैं तथा आगरा के न्यू आगरा, हाथरस के हसायन में अपहरण करने व चोरी सहित कई मामले दर्ज हैं।