फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wanted accused in gangster arrested reward of 20 thousand was announced

Mainpuri Crime: गैंगस्टर में वांछित चल रहा आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार का इनाम था घोषित

Sun, 05 Feb 2023 04:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Feb 2023 04:42 PM IST
सार

एसपी ने बताया कि अभिषेक सिंह एक शातिर अपराधी है।  उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपया का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन
Wanted accused in gangster arrested reward of 20 thousand was announced
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के बिछवां थाने की पुलिस ने रविवार को बीलों नहर पुल के पास एक गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जा से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। एसपी ने प्रेसवार्ता कर पकड़े गए इनामी अपराधी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी।

विज्ञापन


दर्ज हुआ था लूट का मुकदमा 

जनपद एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव नगला परम निवासी अभिषेक सिंह के विरुद्ध वर्ष 2022 में बिछवां थाने में लूट का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद गिरोहबद्ध अपराध अधिनियम के तहत उसके विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। उक्त मामले में वह वांछित चल रहा था, एसपी विनोद कुमार और एएसपी राजेश कुमार ने प्रेसवार्ता कर गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी। 

विज्ञापन

शातिर है आरोपी 

एसपी ने बताया कि अभिषेक सिंह एक शातिर अपराधी है।  उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपया का इनाम घोषित किया गया था। रविवार को थानाध्यक्ष अमित सिंह ने एक सूचना पर टीम के साथ गैंगस्टर को बीलों नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जा से तमंचा और कारतूस मिले। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed