फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Walk for Unity: With the tricolour in hand and enthusiasm in the heart, patriotic tunes resonated.

वाॅक फाॅर यूनिटी : हाथों में तिरंगा और दिल में जोश के साथ गूंजते रही देशभक्ति की तान

Wed, 12 Aug 2026 01:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Walk for Unity: With the tricolour in hand and enthusiasm in the heart, patriotic tunes resonated.
तिरंगे रंग में नजर आया यात्रा मार्ग
विज्ञापन

अग्रसेन सेवा सदन से लेकर जयपुर हाउस तक का मार्ग मंगलवार को तिरंगा नजर आया। एक ओर छात्रों की टोलियां जोशीले नारे लगाते हुए चल रहीं थीं तो दूसरी ओर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बलिदानियों की गाथा सुनाई जा रही थी।

जिम कॉर्बेट के छात्रों के बैंड रहा आकर्षण का केंद्र
परंपरागत यूनिफॉर्म में जिम कॉर्बेट स्कूल के छात्रों के बैंड ने देशभक्ति की धुनों से हर किसी को प्रभावित किया। सधे हुए कदम और एक साथ निकलती वाद्य यंत्रों की ताल ने माहौल में जोश का संचार किया। इन बच्चों की बुलंद आवाज से क्षेत्र गूंजता रहा।
विज्ञापन


मोबाइल में नजारे कैद करते रहे राहगीर
वाॅक फाॅर यूनिटी के दौरान सजे-धजे बच्चों की मनभावन प्रस्तुतियों को देखकर राहगीरों भी जहां के तहां थम गए। इस दौरान लोग अपने मोबाइल लेकर रैली की रिकॉर्डिंग करते नजर आए। यात्रा मार्ग में कई बार लोग बच्चों के साथ नारे भी लगाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तख्तियों से दिया देशप्रेम का संदेश
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सशक्त नारी-सशक्त समाज, स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत, परंपरा, संस्कृति और सम्मान यही है भारत की पहचान, स्वदेशी अपनाएं, आत्मनिर्भर भारत बनाएं जैसे संदेश के साथ देश को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।



नन्ही लक्ष्मीबाई रहीं आकर्षण का केंद्र

रानी लक्ष्मीबाई की वेशभूषा में सजी बीडी कॉन्वेंट कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति दी। घोड़े पर सवार हाथ में तलवार और ढाल लेकर चल रहीं रानी लक्ष्मीबाई ने देश की एकता, साहस और वीरता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed