फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Waiting for the bus in the scorching sun made one miserable travelling in Duggars vehicles

Agra: चिलचिलाती धूप में बस के इंतजार ने किया बेहाल...डग्गामार वाहनों में सफर, देखें वीडियो

Sun, 25 Aug 2024 12:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Aug 2024 12:35 PM IST
सार

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 320 अतिरिक्त बसों का दावा हवा हवाई नजर आया। लोगों ने डग्गामार वाहनों में सफर किया। 
 

विज्ञापन
Waiting for the bus in the scorching sun made one miserable travelling in Duggars vehicles
बस का इंतजार करते यात्री - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए आए अभ्यर्थियों को दूसरे दिन शनिवार को भी रोडवेज बसों की कमी से परेशानी हुई। आईएसबीटी पर शनिवार को चिलचिलाती धूप में घंटो खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी थी। बसों का शुक्रवार से संचालन शुरू करने का दावा किया गया। हालांकि शुक्रवार और फिर शनिवार को भी बसों की कमी रही। शनिवार को सुबह की पाली की परीक्षा समाप्त कर जब अभ्यर्थी आईएसबीटी, ईदगाह और बिजलीघर बस स्टैंड पहुंचे तो यहां बसें नदारद थीं। आईएसबीटी पर दिल्ली जाने वाली कुछ बसें आई तो अभ्यर्थी उनमें सवार हो गए। अपराह्न 3 बजे तक यही स्थिति रही। 320 अतिरिक्त बसों के संचालन का दावा था लेकिन बसों की कमी रही।
विज्ञापन




परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि देर शाम तक यात्रियों के लिए बसें उपलब्ध कराई गई। तीनों बस अड्डों पर डिपो इंचार्जों को स्पष्ट निर्देश हैं कि जिस मार्ग के यात्री अधिक हो वहां बस तत्काल भेजी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बस नहीं मिली
अलीगढ़ निवासी सतवीर सिंह ने बताया कि परीक्षा समाप्त करने के बाद बेटी को लेकर आईएसबीटी आया। यहां काफी देर से बस का इंतजार कर रहा हूं।

हम कैसे बस में चढ़े
रुचि अग्रवाल ने बताया कि बस तो आ रही हैं, लेकिन जैसे ही बस खड़ी होती है भर जाती है। लड़के तो इधर-उधर से चढ़ जाते हैं, लेकिन हम कैसे अंदर चढ़े। 





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed