फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vrindavan Widow women sent rakhis with Tiranga to PM Narendra Modi on Raksha Bandhan

Raksha Bandhan: पीएम मोदी को भाई मनाती हैं वृंदावन की विधवा महिलाएं, इस बार तिरंगे के साथ भेजेंगी राखियां

Tue, 09 Aug 2022 05:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Aug 2022 05:36 PM IST
सार

वृंदावन के आश्रम में रहने वाली विधवा और निराश्रित महिलाएं पीएम नरेंद्र मोदी को अपना भाई मनाती हैं। वे हर साल उनके लिए राखियां भेजती हैं। इस बार भी विशेष राखियां तैयार की हैं। 

विज्ञापन
Vrindavan Widow women sent rakhis with Tiranga to PM Narendra Modi on Raksha Bandhan
विधवा महिलाओं ने बनाई राखियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के आश्रमों में रहने वाली विधवा महिलाओं के हाथों से तैयार राखियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कलाई पर बंधेंगी। विधवा माताओं द्वारा रक्षाबंधन के त्योहार पर प्रधानमंत्री को इस बार 501 राखी के साथ-साथ 75 तिरंगा झंडे भी भेजे जा रहे हैं। सुलभ इंटरनेशनल के पीआरओ मदन झा ने बताया कि बीते कुछ साल पहले तक कुछ विधवा महिलाएं रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के लिए पीएम के घर जाती थीं, लेकिन पिछले दो सालों से वे कोविड संकट के कारण प्रधानमंत्री को राखी बांधने नहीं जा सकीं। इस बार प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क किया गया है और अनुमति मिलने पर कुछ माताएं प्रधानमंत्री को राखी बांधने दिल्ली जा सकती हैं। 

विज्ञापन


आश्रमों में रहने वाली माताओं ने पीएम मोदी के छवियों के साथ विशेष राखियां तैयार की हैं। साथ में 75 तिरंगा झंडे भी भेज रही हैं। प्रधानमंत्री की रंगीन फोटो वाली राखियां मां शारदा और राधाटीला आश्रम में रहने वाली विधवा महिलाओं ने तैयार की हैं।

विज्ञापन

दो टोकरी में सजाई गईं राखियां 

उन्होंने कहा कि सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ. बिंदेश्वर पाठक द्वारा हर साल विधवा माताओं के लिए राखी बनाने का कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। मंगलवार भी ऐसा ही आयोजन मां शारदा आश्रम में किया गया। माताओं ने दो टोकरी में अपने द्वारा बनाईं राखी को सजाकर प्रधानमंत्री के लिए दिल्ली भेज रही हैं। सुलभ के प्रतिनिधि द्वारा ये राखियां पीएमओ में पहुंचा दी जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सुलभ इंटरनेशनल की उपाध्यक्ष विनीता वर्मा ने कहा कि इससे पहले, हजारों विधवाओं की ओर से, चार-पांच विधवाएं, मोदी जी को राखी बांटने और मिठाई देने के लिए दिल्ली जाती थीं। इस वर्ष भी हमलोग प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क में है। उन्होंने कहा कि कुछ राखियों में प्रधानमंत्री का चित्र के साथ बना है। 70 वर्षीय गौरवनी दासी ने बीते दिन व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री को राखी बांधने गयी थीं। इस वर्ष भी मोदी के लिए राखी बनाकर भेजने को लेकर उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed