फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vrindavan News: Huge Crowd Reached For Banke Bihari Mandir Darshan In Vrindavan

Vrindavan: बांके बिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़, महिला सुरक्षाकर्मी की तबीयत बिगड़ी; कुंज गलियां हुईं जाम

Sun, 22 Sep 2024 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 Sep 2024 10:08 AM IST
सार

बांके बिहारी के दर्शन के लिए इस कदर भीड़ उमड़ी कि गुंज गलियां जाम हो गईं। इस दौरान एक महिला सुरक्षाकर्मी की तबीयत बिगड़ गई। उसे तत्काल ही उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 

विज्ञापन
Vrindavan News: Huge Crowd Reached For Banke Bihari Mandir Darshan In Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर: आराध्य के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु - फोटो : संवाद

विस्तार

वृंदावन के  ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में तैनात महिला सुरक्षाकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन उसे जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ अपने आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। सप्ताहांत पर भीड़ के कारण कुंज गलियां भी जाम हो गईं। रविवार को भी नगर में यही आलम रहेगा।
विज्ञापन





 

बांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर दो पर शनिवार को ड्यूटी कर रही महिला सुरक्षाकर्मी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। चक्कर आने की शिकायत पर साथी सुरक्षाकर्मी एवं पुलिस ने जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। मंदिर की सुरक्षा कर्मी हेमा कुंतल ने बताया कि उन्हें बुखार था, अचानक उन्हें चक्कर आया फिर उन्हें कुछ भी याद नहीं रहा। मंदिर में भीड़ के दबाव के चलते श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने के मामले सामने आते रहे हैं। भीड़ के दबाव के चलते ही महिला सुरक्षाकर्मी की तबीयत बिगड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में शनिवार को भी मौसम साफ रहा। इस कारण भक्त अच्छी खासी संख्या में श्रीधाम वृंदावन पहुंचे। सेवायत आचार्य विप्रांश वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि हर बार की तरह आज भी सप्ताहांत के मौके पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी महाराज के दर्शन करने आए भक्तों ने मंदिर से सटी हुई सभी छोटी बड़ी गलियां जाम कर दीं। दर्शन खुलने पर जब लोग धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए मंदिर में दाखिल हुए तो सारा वातावरण ठाकुर श्रीबांकेबिहारी लाल के जयकारों से गूंजने लगा।

 
विज्ञापन

मंदिर में शनिवार को दोनों समय भक्तों की भारी भीड़ रही। रविवार को भी भक्तों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। दूसरी ओर नगर के अन्य मंदिर देवस्थलों सहित पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग में भी भक्त देखे गए। श्राद्ध पक्ष में भी तीर्थ क्षेत्र में श्रद्धालुओं के आवागमन से स्थानीय व्यापारी वर्ग खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed