फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vrindavan Kumbh preparations have not started in mathura

प्रशासनिक स्तर पर अब तक नहीं शुरू हुई वृंदावन कुंभ की तैयारियां, संतों ने जताई चिंता

Tue, 06 Oct 2020 02:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Oct 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
Vrindavan Kumbh preparations have not started in mathura
वृंदावन के संत - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार से पहले वृंदावन में संतों के कुंभ को लेकर प्रशासनिक स्तर पर अभी कोई तैयारी शुरू नहीं हुई है। तीन माह बाद आयोजित होने वाले इस समागम में करीब 20 हजार संतों के शामिल होने का अनुमान था, लेकिन कोरोना के चलते अब तक तैयारियों की स्थिति भी संतों को चिंतित कर रही है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण से पहले वृंदावन कुंभ मेले को लेकर प्रशासन ही नहीं शासन स्तर पर भी तैयारियों का दौर शुरू हो गया था, लेकिन अब सब कुछ थम गया है। इस आयोजन में महज तीन माह का वक्त है। चयनित यमुना किनारे के क्षेत्र को समतल भी नहीं किया गया है। कहीं पानी भरा हुआ है तो कहीं अवैध कब्जा है। यहां तक कि यमुना में इस दौरान होने वाले स्नान को लेकर भी तैयारियां नहीं हुई हैं। 
विज्ञापन



यमुना में आज भी वृंदावन के गंदे नालों का पानी सीधे गिर रहा है। देशभर से आने वाले संतों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के लिए भी कोई पहल नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि यहां तैयारियों को शुरू करने से पहले प्रशासनिक अधिकारी हरिद्वार पर नजरें गड़ाए हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बिंदु-
- मेला क्षेत्र का क्षेत्रफल 41 हेक्टेयर 
- संतों की मौजूदगी का अनुमान 20 हजार
- चयनित जमीन पर अतिक्रमण, जलभराव की समस्या
- यमुना में सीधे गिर रहे हैं वृंदावन के गंदे नाले

समय बहुत कम रह गया
वृंदावन के उमा पीठाधीश्वर स्वामी रामदेवानंद सरस्वती ने कहा कि अब तक वृंदावन कुंभ मेला को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां नजर नहीं आ रही हैं। समय बहुत कम रह गया है। ऐसे में प्रशासन को गंभीरता से चिंतन करते हुए मेला की तैयारियों को शुरू कर देना चाहिए। यह कुंभ की परंपरा से जुड़ा हुआ स्थल है। 

शांत बैठा है प्रशासन 
बड़ा रास मंडल के महंत लाडली शरण ने कहा कि जल्द ही इस मामले को लेकर संतों की बैठक होने जा रही है। अब तक इस मेला को लेकर स्थानीय प्रशासन शांत बैठा हुआ है। ये अच्छी स्थिति नहीं है। इसी माह देशभर के संत वृंदावन में जुटने जा रहे हैं, जो वृंदावन कुंभ को लेकर मंथन करेंगे। 

छवि को प्रभावित करेगा 
फूलडोल बिहारी दास ने कहा कि अब मेला की तैयारियों में देरी उचित नहीं है। ज्यादा वक्त वृंदावन कुंभ में नहीं रह गया है। यही हालरत रहे तो संतों को यहां असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। यह वृंदावन की छवि को प्रभावित करेगा और संतों की नाराजगी का कारण भी बन सकता है। 

देरी उचित नहीं
सिंह पौर हनुमान मंदिर के महंत सुंदर दास ने कहा कि 13-14 अक्तूबर को वृंदावन में स्थानीय संतों की बैठक होने जा रही है। इसके बाद 15 अक्तूबर को अखाड़ा परिषद की बैठक होगी। इन दोनों ही बैठकों में वृंदावन कुंभ को लेकर चर्चा होनी है। स्थानीय स्तर पर मेला की तैयारियों में की जा रही देरी उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed