Mathura News: कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सऊदी अरब से आई कॉल
वृंदावन के कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को एक बार फिर धमकी मिली है। इस बार उन्हें सऊदी अरब से धमकी भरी कॉल आई है। फोन करने वाले ने उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन के कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को फोन पर धमकी मिली है। उनके निजी नंबर पर यह फोन सऊदी अरब से आया है। फोन करने वाले ने पहले कथावाचक को अपशब्द कहे। विरोध करने पर उन्हें बम से उड़ाने और चौक पर जिंदा जलाने की धमकी दी। देवकीनंदन ठाकुर वर्तमान में मुंबई के खारगर में श्रीमद्भागवत कथा करने गए हुए हैं।
धमकी मिलने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है। इसके साथ ही कथा स्थल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। कथावाचक को आई धमकी भरी कॉल को रिकॉर्ड भी कर लिया गया है। इसकी जानकारी ट्विटर के माध्यम से स्थानीय पुलिस के साथ ही पीएमओ, गृह मंत्रालय, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को दी।
कार्यक्रम स्थल पर बढ़ाई गई सुरक्षा
वृंदावन स्थित प्रियाकांत जू मंदिर के सचिव विजय शर्मा ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस ने धमकी का संज्ञान लेते हुए कथा पंडाल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। संस्था की ओर से खारघर थाने में एनसीआर दर्ज कराई है। इससे पूर्व भी अप्रैल में मुंबई के वासिम में हनुमान जयंती पर रामभक्तों के साथ शोभायात्रा निकालने पर भी उन्हें दुबई से जान से मार देने की धमकी भरा फोन आया था।
बांके बिहारी दर्शन की नई व्यवस्था: नव वर्ष से पहले उमड़ी भक्तों की भीड़, पुलिस अधिकारियों ने संभाला मोर्चा