{"_id":"6adb7267b0779807000fc11c","slug":"voter-turnout-in-agra-and-other-districts-amidst-commotion-during-mlc-elections-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव: हंगामे के बीच आगरा में जमकर पड़े वोट, इन जिलों में भी दिखा मतदाताओं का जोश; इतना हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव: हंगामे के बीच आगरा में जमकर पड़े वोट, इन जिलों में भी दिखा मतदाताओं का जोश; इतना हुआ मतदान
Fri, 23 Oct 2026 08:12 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 23 Oct 2026 08:12 PM IST
सार
आगरा और आसपास के जिलों में शुक्रवार को छिटपुट झड़पों और हंगामे बीच एमएलसी चुनाव का मतदान संपन्न हुआ। आगरा में खंड शिक्षक में 64 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
मतदान करने के बाद उंगली पर लगी स्याही दिखाती महिलाएं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
विधान परिषद शिक्षक और स्नातक चुनाव में शुक्रवार को आगरा मंडल व आसपास के जिलों में छिटपुट झड़पों के बीच मतदान संपन्न हो गया। आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में भाजपा और सपा समर्थकों के बीच झड़पें और हंगामा हुआ।
आगरा में खंड शिक्षक में 64 प्रतिशत और खंड स्नातक में 51 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां फतेहाबाद के बूथ पर डंपिंग का आरोप लगाकर भाजपा और सपा समर्थकों में कहासुनी हुई तो खेरागढ़ में भी नोकझोंक हुई। सपा के शिक्षक स्नातक प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने मंडलायुक्त से मिलकर गड़ब़ड़ी के आरोप लगाए। उन्होंने भाजपा समर्थकों पर धांधली के आरोप लगाकर धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी दे डाली।
मैनपुरी में सुबह 8 बजे से 25 मतदेय स्थलों पर शुरू हुए मतदान में शाम 4 बजे तक खंड शिक्षक में 77.94 और खंड स्नातक में 59.15% कुल मतदान हुआ। शहर के देवी रोड स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर कई बार सपा कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ताओं में तीखी बहस हुई। किशनी में सपा और भाजपा के कार्यकर्ता भिड़े तो कई पदाधिकारी भी मारपीट का शिकार हो गए। शिक्षक खंड में जिले में 1499 पुरुष और 822 महिलाओं ने मतदान किया। वही स्नातक खंड में 8378 पुरुष और 4047 महिलाओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में 33 मतदान केंद्रों पर स्नातक में 50.37% और शिक्षकों में 66.02% मतदान हुआ। चुनाव के दौरान नारखी के क्षेत्र पंचायत कार्यालय में बने केंद्र पर तीन संदिग्ध पकड़े गए। वहीं, नगर निगम के मतदान केंद्र के बाहर सपा और भाजपा नेताओं में फर्जी वोटिंग के आरोप में नोकझोंक, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की हो गई। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के कुल 15,399 मतदाताओं में से अंतिम रूप से 50.37% (7,756) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के कुल 3,075 मतदाताओं में से शिक्षकों ने भारी उत्साह दिखाते हुए 66.02% (2,030) मतदान दर्ज कराया। इसमें 1,471 पुरुष और 559 महिला शिक्षक मतदाता शामिल रहे।
कासगंज में 20 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 65.92 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 61.25 प्रतिशत मतदान हुआ। केंद्रों पर मतदान की गति कहीं धीमी तो कहीं तेज रही। एटा में शिक्षक मतदाताओं ने जोश दिखाया। स्नातक मतदाताओं की वोटिंग अपेक्षाकृत कम रही। सुबह 8 बजे से शाम चार बजे तक शिक्षक खंड के 61.35% मतदाताओं ने मतदान कर फर्स्ट डिवीजन हासिल की। वहीं स्नातक खंड में 55.10% मतदाताओं ने वोटिंग की। शाम चार बजे मतदान के बाद सभी मत पेटिकाएं जिला पंचायत परिसर में लाई गईं। यहां से आगरा के लिए देर रात कड़ी सुरक्षा के बीच भेज दी गईं।