फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Voter awareness,inspire award,shree ram mandir model,saint joseph public school,jummah masjid model

मतदाता जागरुकता कार्यक्रम प्रतियोगिता में श्रीराम मंदिर व जामा मस्जिद का मॉडल रहा अव्वल

Mon, 18 Oct 2021 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Voter awareness,inspire award,shree ram mandir model,saint joseph public school,jummah masjid model
सेंट जोसेफ स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं के द्वारा तैयार किये गये मॉडल ? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। मतदाता जागरूकता के तहत सेंट जोसफ पब्लिक स्कूल में में ऐतिहासिक स्थलों की मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने आकर्षक मॉडल तैयार किए। आयोजक विद्यालय के मॉडल सर्वश्रेष्ठ रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं के द्वारा प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राबर्ट वरगिस ने बताया कि प्रतियोगिता में उनके विद्यालय के अलावा माउंट लिट्राजी, मायादेवी सहित अन्य स्कूलों के 218 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आयोजक विद्यालय के बच्चों द्वारा तैयार किए गए राम मंदिर और जामा मस्जिद के मॉडल ने प्रथम, लाल चौक के मॉडल ने द्वितीय, मैसूर पैलेस व संसद भवन का मॉडल तृतीय स्थान के लिए चुने गए। निर्णायक मंडल में एसजेएस पब्लिक स्कूल के शिक्षक अनिल तथा आसमा शामिल रहे। इस दौरान विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक जयंत गुप्ता, सह समन्वयक अभिषेक पांडेय, आशीष सक्सैना, अखलेश राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मॉडल तैयार किए बच्चों ने
राम मंदिर, जामा मस्जिद, लाल चौक, मैसूर पैलेस, संसद भवन,अक्षरधाम मंदिर, लोटस टेंपल, इंडिया गेट, लाल किला, हवा महल, हाबड़ा ब्रिज, चार मीनार, सांची स्तूप, बुलंद दरवाजा, जलियांवाला बाग, मतदान स्थल, केदारनाथ मंदिर, कुतुबमीनार के मॉडल प्रतियोगिता में रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed