फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vote counting, 56 tables

नवीन मंडी में 56 टेबिलों पर होगी मतगणना

Fri, 25 Feb 2022 12:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
vote counting, 56 tables
24एमएनपी-13-नवीन मंडी में ईवीएम की देखरेख के लिए तैनात पुलिस - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। विधानसभा निर्वाचन के बाद मतगणना के लिए प्रशासन काम में जुट गया है। कार्मिकों की ड्यूटी लगाने के साथ ही व्यवस्थाओं को लेकर भी कार्य किया जा रहा है। चारों विधानसभा सीट के लिए कुल 56 टेबल लगाई जाएंगी
विज्ञापन

जिले में दस मार्च को चार विधानसभा सीटों की मतगणना होनी है। नवीन मंडी में ही मतगणना का कार्य होगा। मतदान के बाद ईवीएम भी नवीन मंडी में बनाए गए चार स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखवाई गई हैं। ऐसे में प्रशासन मतगणना की तैयारी में जुट गया है। मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कुल 14 टेबल लगाई जाएंगी। हालांकि कोरोना को देखते हुए दो पंडालों में सात-सात टेबल के रूप में इनका विभाजन किया जाएगा। इस प्रकार मैनपुरी सदर, भोगांव, किशनी और करहल की मतगणना के लिए कुल 56 टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक टेबिल पर चार मतगणना कार्मिक मौजूद रहेंगे। प्रशासन ने मतगणना के लिए कार्मिकों की ड्यूटी लगाने का काम भी शुरू कर दिया है। ड्यूटी लगाने के बाद उन्हें मतगणना का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में रहेगी आरओ की एक टेबल
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आरओ की भी एक टेबिल लगाई जाएगी। इस पर आरओ और एआरओ मतगणना के दौरान उपस्थित रहेंगे। इस प्रकार एक विधानसभा में आरओ की टेबिल को मिलाकर कुल 15 टेबल हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना के लिए तैयारी की जा रही है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 14-14 टेबल लगवाई जाएंगी। आरओ की टेबल अलग से रहेगी। समय रहते सभी इंतजाम पूर्ण कर लिए जाएंगे।
रामजी मिश्र, एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed