{"_id":"6a2883b712943483000ca349","slug":"vividha-a-won-the-five-match-series-defeating-b-in-the-final-agra-news-c-365-1-sagr1044-108300-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विविधा ए ने जीती पांच मैचों की शृंखला, फाइनल में बी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विविधा ए ने जीती पांच मैचों की शृंखला, फाइनल में बी को हराया
Wed, 10 Jun 2026 02:50 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
विविधा ए की विजेता टीम
आगरा। विविधा क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजित पांच मैचों की क्रिकेट शृंखला का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया। रोमांचक मुकाबले में विविधा ए ने विविधा बी को हराकर शृंखला अपने नाम कर ली। मैच में कृष्ण की घातक गेंदबाजी और पंकज की जिम्मेदार बल्लेबाजी आकर्षण का केंद्र रही।
विविधा बी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 30 ओवर में टीम ने 144 रन बनाए। अपूर्व गुप्ता ने 30, मनन ने 24 और यश गुप्ता ने 22 रन बनाए। विविधा ए की ओर से कृष्ण ने पांच विकेट झटके। प्रखर जैन और पंकज ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विविधा ए ने 24 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। पंकज ने 30, विवेक ने 26 और प्रवीण ने 17 रन बनाए। विविधा बी के यश गुप्ता ने दो और मनन, राज राघवेंद्र और वंश ने एक-एक विकेट लिए।
कृष्ण और यश गुप्ता को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच चुना गया। शृंखला के समापन पर व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किए गए। अर्णव अग्रवाल को बेस्ट बैट्समैन, प्रखर जैन को बेस्ट बॉलर और शेरी को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार मिला। यश गुप्ता को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन
पुरस्कार वितरण समारोह में अकादमी के अध्यक्ष समीर चतुर्वेदी, वरिष्ठ अध्यापक मयंक शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान कोच राहुल प्रजापति, गोविंदा बघेल भी मौजूद रहे।