फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Visually handicapped children will study through mobile and Daisy player.

Agra News: .मोबाइल व डेजी प्लेयर से पढ़ेंगे दृष्टि दिव्यांग बच्चे

Sun, 01 Oct 2023 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 01 Oct 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Visually handicapped children will study through mobile and Daisy player.
कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग (समेकित शिक्षा) और साइटसेवर्स इंडिया संस्था के प्रयास से दृष्टि दिव्यांग विद्यार्थियों की मानसिक दक्षता बढ़ाने के लिए कासगंज व गंजडुंडवारा में दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। मोबाइल एवं डेजी प्लेयर के माध्यम से शिक्षा ग्रहण करने के संबंध में जानकारी दी गई। जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि दृष्टि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए आईसीटी उपकरणों मोबाइल एवं डेजी प्लेयर के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। 32 बच्चों ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। ट्रेनर सक्षम संस्था से दृष्टिबाधित मोहित केजरीवाल एवं दीपेश तिवारी एवं कासगंज से दृष्टिबाधित प्रेमलता ने बच्चों को मोबाइल व डेजी प्लेयर से पढ़ने के बारे में जानकारी दी। साइटसेवर्स संस्था के जिला समन्वयक विनायक प्रसाद ने बताया कि इन उपकरणों का उपयोग कर दृष्टिबाधित बच्चे अपनी पढ़ाई सुचारु रूप से जारी रख सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed