फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   virasat mission

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर विरासत अभियान का किया सत्यापन

Wed, 30 Dec 2020 11:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
virasat mission
कासगंज के गांव नीमरी में बैठक में पूछताछ करते जिलाधिकारी सीपी सिंह - फोटो : KASGANJ
कासगंज। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने तहसील सहावर क्षेत्र के ग्राम भनूपुरा एवं नीमरी में खुली बैठक कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने खतौनी में दर्ज वरासत की हकीकत जानी। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा मनरेगा कार्यों में मजदूरी का भुगतान समय से न करने की शिकायत मिलने पर ग्राम भनूपुरा के रोजगार सेवक को तत्काल बर्खास्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने दोनों ग्रामों में आयोजित बैठक में ग्रामीण क्षेत्र में संचालित योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए पेंशन, नाली, खरंजा, स्वामित्व योजना, आवास, स्वच्छ शौचालय, हैंडपंप, विद्युत आपूर्ति, राशन वितरण, स्कूल ड्रेस, स्वेटर वितरण सहित सभी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि गांव में कराए गए मनरेगा कार्यों की मजदूरी का तत्काल पूरा भुगतान किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों केा ग्रामीण क्षेत्र में संचालित योजनाओं की जानकारी अवश्य दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष विरासत अभियान में निर्विवाद उत्तराधिकारियों के खतौनी में दर्ज कराए गए नामों को पढ़कर मौके पर सत्यापन किया गया। डीएम ने कहा कि ग्रामीणों को सर्वे के बाद उनके मकान के क्षेत्रफल की जरूर जानकारी दी जाए। एडीएम एके श्रीवास्तव, एसडीएम सहावर अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed