{"_id":"6a1fb3b89a49bcfb280d3170","slug":"violence-erupts-during-marriage-panchayat-in-agra-hotel-in-laws-accused-of-attempted-murder-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौता नहीं साजिश: पंचायत के बहाने बुला लिए मायके वाले, फिर होटल में कर दी पिटाई; FIR हुई दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौता नहीं साजिश: पंचायत के बहाने बुला लिए मायके वाले, फिर होटल में कर दी पिटाई; FIR हुई दर्ज
Wed, 03 Jun 2026 10:25 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 03 Jun 2026 10:25 AM IST
सार
आगरा के एक होटल में पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत के दौरान ससुराल पक्ष पर मायका पक्ष पर हमला करने और हत्या के प्रयास का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर जगदीशपुरा थाने में कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र स्थित होटल में पति-पत्नी के बीच के झगड़े को सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत में विवाद हो गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने मायका पक्ष पर हमला बोल दिया। जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है।
गढ़मुक्खा, कागारौल निवासी विष्णु सिंह ने बताया कि बेटी की शादी वर्ष 2024 में बिचपुरी निवासी अभिषेक से हुई थी। आरोप है कि ससुराल में बेटी का उत्पीड़न शुरू हो गया। जान से मारने का प्रयास भी किया। 31 मई को पंचायत बुलाई थी, मगर आरोपियों ने षड्यंत्र किया।
होटल में पहले से हथियार मंगवा लिए। होटल में आते ही आरोपियों ने हमला कर दिया। पीड़ित का कहना है कि बेटे शिवम का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने अभिषेक, वेदांत, रामफूल, पुष्पा देवी सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।