{"_id":"6afbf52a66fa918136018ab4","slug":"violence-at-agra-jan-seva-kendra-followed-by-stone-pelting-at-house-several-injured-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा न्यूज: जनसेवा केंद्र में घुसकर मारपीट, फिर घर पहुंचकर पथराव; सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा न्यूज: जनसेवा केंद्र में घुसकर मारपीट, फिर घर पहुंचकर पथराव; सात लोग घायल
Tue, 17 Nov 2026 12:03 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:03 PM IST
सार
आगरा के सदर बाजार क्षेत्र की एक्सीलेंट कॉलोनी में जनसेवा केंद्र पर बैठे संचालक और युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद हमलावर युवक के घर पहुंचे और परिजनों से मारपीट कर पथराव किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र की एक्सीलेंट कॉलोनी में रविवार शाम जनसेवा केंद्र में बैठे संचालक और युवक पर कुछ लोगों ने हमला किया। रोहता निवासी श्याम सिंह ने बताया कि वह और परिचित करन दुकान में बैठे थे।
इसी दौरान नितिन, हिमांशु रावत, राघवेंद्र, राहुल निवासी मलपुरा और आजाद, गौरव उर्फ गौरी, सौरभ निवासी रोहता समेत पांच-छह अज्ञात युवक पहुंचे और करन को पीटने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों पर हमला बोला।
करन वहां से भाग निकला तो आरोपी उसके घर पहुंच गए। घर में करन, उसकी बहन, मामा और मामी के साथ मारपीट की। पथराव में परिजन को भी चोटें आईं। एसीपी सदर अमीषा सिंह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।