फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vinay Kumar is the new ARTO of Agra, Alok has been sent to Lucknow.

Agra News: विनय कुमार आगरा के नए एआरटीओ, आलोक लखनऊ भेजे गए

Sun, 04 Jan 2026 02:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Vinay Kumar is the new ARTO of Agra, Alok has been sent to Lucknow.
एआरटीओ प्रशासन विनय कुमार सिंह
आगरा। संभागीय परिवहन विभाग में कर्मचारियों के बाद अधिकारियों के चेहरे भी बदले नजर आएंगे। शासन के स्तर से प्रोन्नति सूची जारी की गई है। एआरटीओ आलोक कुमार को लखनऊ और नोएडा के आरआई विनय कुमार सिंह को प्रोन्नत कर आगरा में एआरटीओ (प्रशासन) बनाया गया है। आगरा में तैनात आरआई सत्येंद्र कुमार को सिंह को मथुरा में एआरटीओ (द्वितीय) की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

कई माह से आगरा में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) का पद खाली है। अप्रैल माह में एआरटीओ एनसी शर्मा का तबादला होने के बाद से कार्यवाहक के रूप में अधिकारी तैनात किए गए। इस वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी क्योंकि वाहन रजिस्ट्रेशन से एनओसी तक के कार्य एआरटीओ (प्रशासन) से जुड़े रहते हैं।
विज्ञापन

अब शासन के स्तर से नई सूची जारी की गई है। वर्तमान में एआरटीओ (प्रशासन) का कार्य संभाल रहे आलोक कुमार का तबादला लखनऊ किया गया है। उनके स्थान पर नोएडा के आरआई विनय कुमार सिंह को भेजा गया गया। वह प्रोन्नत कर सहायक संभागीय परिवहन आयुक्त बनाए गए हैं। इस बदलाव से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की संभावना है। आरटीओ अरुण कुमार ने बताया कि नए एआरटीओ (प्रशासन) के आने से कई कार्य तेजी से होंगे। पिछले कुछ माह से कार्यवाहक के रूप में प्रवर्तन के अधिकारी कार्य देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed