{"_id":"651fb0328910f5f90607fb23","slug":"villagers-started-firing-on-suspicion-of-miscreants-hiding-in-millet-field-in-agra-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बदमाशों की आहट पर फायरिंग से थर्राया खादकापुरा क्षेत्र, बाजरे का खेत बना जंग का मैदान; रातभर फैली रही दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बदमाशों की आहट पर फायरिंग से थर्राया खादकापुरा क्षेत्र, बाजरे का खेत बना जंग का मैदान; रातभर फैली रही दहशत
Fri, 06 Oct 2023 12:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:39 PM IST
सार
ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे गांव की किशोरी ने बाजरे के खेत में तीन-चार अनजान लोगों को घुसते देखा। किशोरी ने यह जानकारी गांव में आकर दी। इस पर गांव के लोग इकट्ठे हो गए। अपने हथियार लेकर उन्होंने बाजरे के खेत को घेरकर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
बाजरे का खेत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बृहस्पतिवार की रात को बाजरे के खेत में हलचल होते देखकर बदमाशों का शोर मच गया। इस पर ग्रामीणों ने खेत को घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। आसपास के ग्रामीणों ने भी छतों से फायरिंग की। सूचना पर फतेहाबाद थाने का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। बदमाशों की तलाश की मगर कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
घटना फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव खादकापुरा की है। गांव के मायाराम के घर चौथपटा का कार्यक्रम था, जिस कारण गांव में बाहर से भी लोग शामिल होने आए थे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रात करीब 9:30 बजे गांव की किशोरी ने बाजरे के खेत में तीन-चार अनजान लोगों को घुसते हुए देखा। किशोरी ने यह जानकारी गांव में आकर दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- भौकाल में छात्रों ने शिक्षक को मारी गोली: बोले- हां चच्चा कैसे गोली दई...टाय, टेम आन दे...टांग छलनी कर दूंगो
विज्ञापन
इस पर गांव के लोग इकट्ठे हो गए। अपने हथियार लेकर उन्होंने बाजरे के खेत को घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। पूरे गांव में बदमाशों के आने का हल्ला मच गया। आसपास के ग्रामीणों ने भी छतों पर मोर्चा संभाल लिया। कुछ ग्रामीणों का कहना था कि खेतों से भी गोलियों की आवाज आईं।
यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: एक घंटे तक नहीं आई एंबुलेंस...घायल ने तड़पकर तोड़ दिया दम; बिलख कर रह गए परिजन
सूचना पर फतेहाबाद थाने से फोर्स मौके पर पहुंच गया। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद त्रिलोकी सिंह ने बताया बदमाशों के आने की सूचना पर गांव में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों ने कुछ बाहरी लोगों को खेतों की ओर जाते देखा था। चेकिंग की जा रही है। गांव में पिछले दिनों बदमाशों ने लूटपाट की थी।