फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   villagers ran and beat contract workers cut electricity connections of defaulters in Village Sorai

Agra: खंदौली के इस गांव में बकायेदारों के कनेक्शन काटने गए थे संविदाकर्मी, ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Tue, 08 Nov 2022 08:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Nov 2022 08:24 PM IST
सार

बिजली के बिल न देने वालों के बिजली कनेक्शन काटने के लिए संविदाकर्मी गांव सोरई में पहुंचे थे। ग्रामीणों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने संविदाकर्मियों को घेर लिया। फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। 
 

विज्ञापन
villagers ran and beat contract workers cut electricity connections of defaulters in Village Sorai
beat demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के ग्राम सोरई में बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटने गए संविदाकर्मियों को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कर्मियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। मामले में उपखंड अधिकारी ने थाना खंदौली में तहरीर दी है।

विज्ञापन

चलाया जा रहा अभियान 

उपखंड अधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा ने बताया कि बिल नहीं जमा करने वालों से बकाया धनराशि जमा कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उपकेंद्र हाजीपुर खेड़ा में तैनात अवर अभियंता विपिन कुमार ने 10 हजार रुपये से अधिक के बकायेदारों की सूची देकर संविदाकर्मी संजय, अनिल और पोप सिंह को कनेक्शन काटने के लिए भेजा था। संविदाकर्मी सौरई गांव कनेक्शन काटने गए, तो ग्रामीण विरोध करने लगे।

विज्ञापन

दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

इस दौरान कर्मचारियों ने जैसे ही गांव की पुष्पा देवी का कनेक्शन काटा, तो गांव के ही मानवेंद्र ने संविदाकर्मियों को पीट दिया। उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। अन्य ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए संविदाकर्मियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। थाना प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed