फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   villagers protest against Municipal corporation expansion in agra

आगरा: नगर निगम की सीमा विस्तार का विरोध, दहतोरा में ग्रामीणों ने फूंका पुतला

Sun, 24 Nov 2019 12:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
villagers protest against Municipal corporation expansion in agra
दहतोरा के लोगों ने फूंका पुतला - फोटो : अमर उजाला
आगरा नगर निगम द्वारा 37 साल बाद सीमा विस्तार में नौ गांव को जोड़ने के प्रस्ताव के बाद इन गांवों में हलचल मच गई है। तोरा,  कलाल खेड़िया, कहरई, चमरौली, रोहता, नैनाना जाट, बाबरपुर मुस्तकिल, दहतोरा, नगला अलबतिया को नगर निगम में शामिल करने के प्रस्ताव पर कल नगर निगम में विशेष अधिवेशन में चर्चा होनी है। 
विज्ञापन


उससे पहले दहतोरा के लोगों ने सीमा विस्तार का विरोध कर नगर निगम का पुतला फूंका। ग्रामीण विकास संघर्ष समिति के सदस्यों ने शनिवार को दहतोरा में बैठक की, जिसके बाद लोगों के साथ शास्त्रीपुरम् मोड़ तक जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए नगर निगम का पुतला फूंका। 
विज्ञापन


समिति संयोजक डा. सुनील राजपूत ने कहा कि ग्रामीणों की राय के बिना गांव को निगम सीमा में शामिल करना गलत है। समिति मेयर और नगर आयुक्त के सामने अपना विरोध जताएगी। नगर निगम का घेराव करने के लिए गाय-भैंसों के साथ जाएंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार से पहले विकास का खाका खींचे निगम

समिति के पवन चौधरी, विष्णु मुखिया कहा कि सीमा विस्तार से पहले नगर निगम विकास का खाका खींचकर बताए। गांव में कितने विकास कार्य होंगे और कितना टैक्स वसूला जाएगा, इसकी जानकारी दी जाए। ग्रामीणों को विश्वास में लिए बिना सीमा विस्तार नहीं करने देंगे। 

दौरेठा, अमरपुरा, कलवारी ने शामिल करने की मांग की

दहतोरा में विरोध के उलट दौरेठा, अमरपुरा और कलवारी गांव के लोगों ने नगर निगम क्षेत्र में शामिल करने की मांग की। शनिवार को अमरपुरा, दौरेठा और कलवारी गांव के लोगों का दल नगर निगम पहुंचा और नगर आयुक्त की गैर मौजूदगी में पत्र के जरिए शहरी सीमा में शामिल होने की मांग की। 

इन तीनों गांव के लोगों के मुताबिक जिला पंचायत इन गांव मेंकोई काम नहीं कराता। शहरी सीमा से सटे होने और विकास के लिए नगर निगम सीमा में होना चाहिए। अलबतिया को शामिल करने के प्रस्ताव केसाथ इन तीनों गांव को भी शामिल करें, क्योंकि अलबतिया से यह तीनों ही सटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed