{"_id":"66ab2ed49f14ef416d056957","slug":"villagers-inconsolable-when-body-of-soldier-reached-agra-last-farewell-given-with-tiranga-yatra-2024-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: घर पहुंचा सैनिक का पर्थिव शरीर... तो बिलख पड़ा गांव, सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा; दी गई अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: घर पहुंचा सैनिक का पर्थिव शरीर... तो बिलख पड़ा गांव, सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा; दी गई अंतिम विदाई
Thu, 01 Aug 2024 12:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 01 Aug 2024 12:14 PM IST
सार
आगरा में सैनिक का पर्थिव शरीर घर पहुंचा तो पूरा गांव बिलख पड़ा। सम्मान में युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। सेना की सलामी के बाद अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
सेना की सलामी के बाद सैनिक को अंतिम विदाई दी गई।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी सैनिक अनिल चाहर का लद्दाख में एक विशेष ट्रेनिंग के दौरान निधन हो गया। गुरुवार की सुबह पर्थिव शरीर घर पहुंचा तो पूरा गांव बिलख पड़ा। सैनिक के सम्मान में हजारों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
युवाओं ने सैनिकों के साथ मिलकर करीब चार किलोमीटर की पैदल तिरंगा यात्रा निकाली। भारत माता की जय और सैनिक अमर रहे के नारों से क्षेत्र गूंज उठा। सेना की सलामी के बाद सैनिक को अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
सेना की सलामी के बाद सैनिक को अंतिम विदाई दी गई।
- फोटो : संवाद
मामला मलपुरा थाना क्षेत्र के लालऊ गांव का है। गांव निवासी राहुल चाहर ने बताया कि वह 18 वर्ष से परिवार के साथ लालऊ में रह रहे हैं। उनके छोटे भाई अनिल चाहर (30) सेना में थे। अनिल 28 मार्च 2014 को 6-जाट रेजिमेंट में भर्ती हुए थ। वर्तमान में उनकी तैनाती उत्तराखंड के रानीखेत में लांस नायक के पद पर थी।
सेना की सलामी के बाद सैनिक को अंतिम विदाई दी गई।
- फोटो : संवाद
करीब दो महीने पहले 6 जाट रेजिमेंट कंपनी के साथ लद्दाख में एक विशेष ट्रेनिंग करने के लिए गए थे। बताया कि पिता पदम सिंह भी सेना से सेवानिवृत्त हैं। मंगलवार की रात करीब 10 बजे आर्मी सेंटर से अनिल के निधन की सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही सैनिक के घर में चीख पुकार मच गई। भाई राहुल ने बताया कि सुबह फोन पर बात हुई थी, तो रक्षाबंधन पर आने की बात कही थी। चार साल पहले अनिल की शादी हुई थी। उन पर दो पुत्री हैं। बड़ी बेटी ऋषिका तीन वर्ष और छोटी बेटी अंशिका आठ महीने की है। अनिल की पत्नी नीतू का रो-रो कर बुरा हाल है।