फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers caught two women on suspicion of child theft

बच्चा चोरी के शक में दो महिलाओं को ग्रामीणों ने पकड़ा

Fri, 02 Sep 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Villagers caught two women on suspicion of child theft
अमांपुर। क्षेत्र के एक गांव में दो महिलाओं को बच्चा चोरी किए जाने के शक में ग्रामीणों ने पकड़ कर दोनों महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर उनके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के सरसई नरु में दो महिलाएं दवा लेने के लिए गांव में एक वैद्य के पास आई हुईं थी। बाहरी महिलाओं को देखकर ग्रामीणों को शक हुआ कि महिलाएं बच्चा चोरी करने के लिए गांव में आई हुई हैं। गांव में खलबली मच गई। इस पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। उनके द्वारा महिलाओं को पकड़ने के लिए उनके पीछे दौड़ लिए। ग्रामीणों के द्वारा उनकी वीडियो भी बनाई गई। पीछा कर ग्रामीणों ने दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने दोनों महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उन्हें थाना ले आई। महिला पुलिस कर्मियों के द्वारा दोनों महिलाओं से पूछताछ की गई। महिलाओं ने बताया कि वह अवागढ़ की रहने वाली हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार बताया कि गांव में महिलाएं दवा लेने के लिए आई हुईं थी। ग्रामीणों को बच्चा चोर होने का शक हुआ। जिससे उन्होंने उन्हे पकड़ लिया। महिलाओं के बारे में गहनता से जानकारी कर उनके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed