{"_id":"6023b0e71836d4100a47341f","slug":"villagers-attacked-police-in-mainpuri-after-kasganj-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज कांड के बाद मैनपुरी में पुलिस टीम पर हमला, 12 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज कांड के बाद मैनपुरी में पुलिस टीम पर हमला, 12 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर
Wed, 10 Feb 2021 09:29 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 10 Feb 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी: पुलिस ने गिरफ्तार किए हमले के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिले के गांव जिरौली में बुधवार सुबह झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर झगड़ा कर रहे लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिसकर्मियों ने बचाव करने के साथ ही उच्चाधिकारियों को सूचना दी। गांव पहुंचे पुलिस बल ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मामले में दरोगा ने पांच नामजद सहित 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बिछवां थाना क्षेत्र के गांव जिरौली में बुधवार सुबह करीब नौ बजे बलराम और रविंद्र सिंह पक्ष में कूड़ा डालने पर विवाद हो गया। सूचना पर एसआई अतवीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां दोनों पक्ष के लोग झगड़ा कर रहे थे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तभी एक पक्ष के रविंद्र सिंह व नेहा और दूसरे पक्ष के बलराम सिंह, गोलू उर्फ गोविंद, बबली व छह सात अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
पुलिसकर्मी जब तक कुछ समझ पाते आरोपियों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। हमले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविंद्र, बलराम, नेहा और बबली को गिरफ्तार कर लिया। दरोगा अतवीर की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद सहित 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
सीओ भोगांव अमर बहादुर ने बताया कि पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तारी भी की गई है। अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।